दो घंटे वक्त बढ़ाने से प्रयागराज के बाजारों में लौटी रौनक, बढ़ी चहल पहल, कारोबारी भी हुए खुश

कटरा मनमोहन पार्क लक्ष्मी टाकीज मम्फोर्डगंज तेलियरगंज राजापुर जानसेनगंज घंटाघर चौक लोकनाथ कोठापार्चा शाहगंज मुट्ठीगंज कीडगंज नूरुल्ला रोड और रोशनबाग और सिविल लाइंस बाजार में रात नौ बजे तक दुकानें खुलीं। बाजार में रौनक देखकर व्यापारी खुश नजर आए।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 01:36 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 01:36 PM (IST)
दो घंटे वक्त बढ़ाने से प्रयागराज के बाजारों में लौटी रौनक, बढ़ी चहल पहल, कारोबारी भी हुए खुश
रात नौ बजे तक दुकानें खोलने की छूट मिलने से व्यापारी वर्ग ने भी जताई है खुशी

प्रयागराज, जेएनएन। दो महीने बाद कोरोना कर्फ्यू खत्म होने के बाद सोमवार से बाजार रात नौ बजे तक खुलने लगे हैं। इससे बाजारों में रौनक लौट आई है। करीब दो माह बाद रात करीब आठ बजे तक लोग खरीदारी करते नजर आए। कोरोना कर्फ्यू होने के बाद अब जाकर शापिंग मॉल और रेस्टोरेंट भी पहली बार खुले। सोमवार को रात तक कटरा व चौक बाजार के अलावा सिविल लाइंस में लोग खरीदारी करने पहुंचे। इस दौरान कहीं कोविड प्रोटोकाल का पालन हुआ तो कहीं लोगों ने लापरवाही बरती।

हालांकि रात आठ बजे के बाद घर लौटे ज्यादातर ग्राहक

कटरा, मनमोहन पार्क, लक्ष्मी टाकीज, मम्फोर्डगंज, तेलियरगंज, राजापुर, जानसेनगंज, घंटाघर, चौक, लोकनाथ, कोठापार्चा, शाहगंज, मुट्ठीगंज, कीडगंज, नूरुल्ला रोड और रोशनबाग और सिविल लाइंस बाजार में रात नौ बजे तक दुकानें खुलीं। बाजार में रौनक देखकर व्यापारी खुश नजर आए। हालांकि पहला दिन होने के नाते रात आठ बजे तक खरीदारों की संख्या कम हो गई थी। कई जगह लोगों ने मास्क और फिजिकल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रखा। वहीं, व्यापारी वर्ग ने बाजार रात में भी खोलने की पूरी तैयारी पहले से की थी। कटरा में फुटपाथ की दुकानों में रात आठ बजे के बाद ग्राहक नहीं थे। सिविल लाइंस समेत माल में खरीदारी के दौरान कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन किया गया। शाहगंज गल्ला मंडी और लोकनाथ में रात आठ बजे के बाद भीड़ कम हो गई। सिविल लाइंस में विनायक सिटी माल, बिग बाजार समेत बड़े शोरूम में शाम को अचानक लोगों की संख्या बढ़ी। हालांकि रात आठ बजे तक भीड़ छट गई।

रेस्टोरेंट खुले जरूर लेकिन लोग पहुंचे कम

कोरोना की दूसरी लहर के बाद सोमवार को रेस्टोरेंट भी खुले थे। लोगों ने रेस्टोरेंट में भोजन का आनंद भी लिया। लेकिन, कम लोग ही पहुंचे। अभी लोग बाहर कुछ भी खाने से परहेज कर रहे हैं। कटरा बाजार में परिवार के साथ खरीदारी करने पहुंचीं अल्लापुर की मंजू चौधरी और गोविंदपुर की अनामिका सिंह का कहना है कि अभी एहतियान बरतना जरूरी है। इसलिए रेस्टोरेंट जाने का प्लान कैंसिल कर दिया।

chat bot
आपका साथी