Crime: शराब के नशे में मुंह दबाकर बालिका को उठा ले गया और गला घोंटकर मार डाला

इस परिवार की आठ वर्ष की पुत्री 30 नवंबर को घर के पास खेलते हुए गायब हो गई थी। रविवार सुबह उसका शव घर से करीब सौ मीटर दूर मिला था। चेहरे को तेजाब से जला दिया गया था। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 06:32 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 06:32 PM (IST)
Crime: शराब के नशे में मुंह दबाकर बालिका को उठा ले गया और गला घोंटकर मार डाला
आरोपित गिरफ्तार, मुंह दबाकर उठा ले गया था, हत्या कर लौटा था घर

प्रयागराज, जेएनएन। मऊआइमा क्षेत्र में हुई आठ वर्षीय बालिका की नृशंस हत्या के मामले में सोमवार को दिन में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि घर के बाहर खेलते समय बच्चों के बीच प्रतिदिन झगड़ा होता था, जिसमें बड़े आ जाते थे। रोज-रोज के विवाद से तंग आकर उसने बालिका की हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस अभी इस पूरे मामले में कुछ नहीं बोल रही है। गिरफ्तारी से भी वह इन्कार कर रही है।

शव मिलने पर लिखाया था पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा

मऊआइमा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला परिवार की आठ वर्ष की पुत्री 30 नवंबर को घर के पास खेलते हुए गायब हो गई थी। रविवार सुबह उसका शव घर से करीब सौ मीटर दूर मिला था। चेहरे को तेजाब से जला दिया गया था। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी, जबकि दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए स्लाइड सुरक्षित कर ली गई है। मामले में बालिका के स्वजनों ने पड़ोस के ही बच्चे लाल और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि दीवार बनाने को लेकर विवाद हुआ था और बच्चे लाल ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।

शराब के नशे में अंजाम दी थी  वारदात

सूत्रों के मुताबिक सोमवार को दिन में पुलिस ने बच्चे लाल को पकड़ लिया। थाने लाकर उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि घर के बाहर बच्चे खेलते थे। प्रतिदिन उनके बीच झगड़ा हो जाता था। बच्चों के विवाद को लेकर बड़े आ जाते थे। इससे वह परेशान हो गया था। 30 नवंबर की शाम शराब के नशे में वह घर पहुंचा तो बालिका खेल रही थी। अचानक उसने उसका मुंह दबाया और लेकर चला गया। घर के सौ मीटर दूर ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को झाड़ियों के बीच फेंक दिया। इसके बाद चुपचाप घर चला आया था। दूसरे दिन सुबह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकल गया। इंस्पेक्टर मऊआइमा सुरेश सिंह का कहना है कि अभी आरोपित बच्चे लाल की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उसकी पत्नी की भी भूमिका की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी