नमो देव्यै: सेवा और संवेदनाओं के सहारे Prayagraj में समाज को संजीवनी दे रही हैं डॉ. दिव्या बरतरिया

यूनाइटेड ग्रुप आफ इन्स्टीटयूशंस में एकेडमिक एंड कैरियर काउंसलर के रूप में कार्य करने वाली दिव्या पिछले एक साल से लगातार मलिन बस्तियों में जाकर सेवा कार्य के साथ ही जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए संसाधन भी उपलब्ध करा रही हैं।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 01:17 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 01:17 PM (IST)
नमो देव्यै: सेवा और संवेदनाओं के सहारे Prayagraj में समाज को संजीवनी दे रही हैं डॉ. दिव्या बरतरिया
मलिन बस्तियों में जाकर सेवा कार्य के साथ जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए संसाधन भी उपलब्ध करा रही हैं।

प्रयागराज, जेएनएन।  वर्ष 2020-21 कोरोना काल के लिए जाना जाएगा। यही वह समय है जब पूरी दुनिया ठहर सी गई। हर तरफ लोगों के संक्रमण और मौत की खबरें ही सुनाई दे रही हैं। ऐसे में यदि कुछ अच्छा दिखाई देता है तो वह है लोगों के भीतर संवेदनाओं का जीवित होना। 

मलिन बस्तियों में सेवा कार्य के साथ विद्यार्थियों की काउंसिलिंग 

तमाम लोग अपने आसपास के पीडि़त, जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी आगे बढ़ रहे हैं। इनमें खासी संख्या मातृ शक्ति की है। इन्हीं में से एक नाम है डॉ. दिव्या बरतरिया का। यूनाइटेड ग्रुप आफ इन्स्टीटयूशंस में एकेडमिक एंड कैरियर काउंसलर के रूप में कार्य करने वाली दिव्या पिछले एक साल से लगातार मलिन बस्तियों में जाकर सेवा कार्य के साथ ही जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए संसाधन भी उपलब्ध करा रही हैं।

शिविर लगाकर लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

गऊघाट क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, नारीबारी के कई गावों में स्वास्थ्य शिविर लगाने का कार्य भी कर चुकी हैं। इन जगहों पर जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तक व स्टेशनरी वितरण भी करती आ रही हैं। स्वयंसेवी संगठनों की मदद से भी स्कूलों को संसाधन मुहैया कराने में जुटी हैं। करछना क्षेत्र के मुंगारी द्वितीय प्राथमिक पाठशाला के विद्यार्थियों के लिए थर्मल स्कैनर, आक्सीमीटर, सैनिटाइजर व सैनिटाइजर स्टैंड दे चुकी हैं। यहां छात्र-छात्राओं के लिए पुस्तकालय का भी निर्माण करा रही हैं। कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों की करियर काउंसिलिंग भी बिना कोई शुल्क लिए कर रही हैं। कोरोना काल में तमाम लोगों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर अवसाद से बाहर निकालने में भी मदद कर चुकी हैं। यह क्रम अब भी जारी है।

chat bot
आपका साथी