Double Murder: प्रयागराज में मां-बेटी का कत्ल, दुष्कर्म के बाद मारने का जताया गया शक

Double Murder in Prayagraj नवाबगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात चापड़ से गले पर वार कर मां-बेटी की हत्‍या की गई। अंजली सरोज पत्नी दिलीप कुमार सरोज व उसकी पुत्री संजीवनी को जान से मारा गया है। वे दोनाें घर के बरामदे में सो रही थीं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 09:04 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 08:39 PM (IST)
Double Murder: प्रयागराज में मां-बेटी का कत्ल, दुष्कर्म के बाद मारने का जताया गया शक
कोई लूटपाट भी नहीं हुई, स्वजनों ने किसी से दुश्मनी से किया इन्कार

प्रयागराज, जेएनएन। नवाबगंज इलाके में गुरुवार की रात मां-बेटी की बेरहमी से हत्‍या कर दी गई। दोनों के गले पर चापड़ से दरिंदों ने वार किया था। हालांकि साल भर के मासूम को हत्‍यारों ने सही सलामत छोड़ दिया। हत्‍याकांड की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल की जा रही है। हालांकि अभी तक हत्‍यारों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका है। और न ही हत्‍या की वजह अभी पता चली है। मौके पर पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम के साथ डाग स्‍क्‍वायड भी पहुंचे। इस हत्याकांड में मां-बेटी के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताते हुए मुकदमा लिखाया गया है। पुलिस इस एंगल पर तहकीकात कर रही है। 

घर के बाहर सोई थीं चारपाई पर

इस गांव का रहने वाला युवक दूसरे राज्य में प्राइवेट नौकरी करता है। पांच माह से वह बाहर है। घर में उसकी पत्नी, दो बेटी और दो बेटे रहते हैं। बड़ी बेटी 15 दिन पहले दूसरे राज्य में अपने किसी रिश्तेदार के यहां गई है, जबकि बेटा पांच दिन पहले अपनी बुआ के घर गया है। यहां युवक की 35 वर्षीय पत्नी, 12 वर्षीया पुत्री और डेढ़ वर्ष का पुत्र ही था। गुरुवार रात खाना खाकर तीनों घर के बाहर बने बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे। देर रात महिला और उसकी बेटी की चापड़ से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे मृतका की सास पशुओं को सब्जी का छिलका खिलाने पहुंची तो चारपाई पर बहू और पोती का खून से लथपथ शव देखकर चीख पड़ी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मां-बेटी की लाश देख सन्न रह गए। दोनों के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। जबकि वहीं बगल में सोया मृतका का डेढ़ वर्ष का पुत्र सुरक्षित था। उसके कपड़े में खून लगा था।

श्वसुर ने लिखाया दुष्कर्म और कत्ल का केस

दोहरे हत्याकांड की जानकारी पाकर एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच की गई। कमरे में बाहर से सभी दरवाजे बंद थे। जांच में लूटपाट और चोरी जैसी कोई बात सामने नहीं आई। इसके बाद पुलिस ने मृतका के सास-ससुर से बातचीत की, लेकिन वे कुछ नहीं बता सके। किसी से रंजिश से भी इन्कार किया। दोपहर में मृतका के श्वसुर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनकी बहू व पोती के साथ दुष्कर्म किया और फिर हत्या की गई। सीओ सोरांव अमिता सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिख मामले की जांच की जा रही है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है।

chat bot
आपका साथी