Prayagraj Zila Panchayat Election Result 2021: प्रयागराज में सपा के 17, भाजपा के 10 और बसपा के छह प्रत्याशी जीते, देखें परिणाम

District Panchayat Members त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार की सुबह आठ बजे से शुरू हुई। ब्लाक स्तर पर हुई मतों की गणना में सबसे पहले ग्राम पंचायत सदस्य फिर प्रधान और बीडीसी सदस्यों के बाद जिला पंचायत सदस्यों का परिणाम घोषित हुआ। 84 सीटों में से अधिकतर परिणाम आए।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 10:16 AM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 11:13 AM (IST)
Prayagraj Zila Panchayat Election Result 2021: प्रयागराज में सपा के 17, भाजपा के 10 और बसपा के छह प्रत्याशी जीते, देखें परिणाम
जिला पंचायत सदस्‍य सीट के परिणाम मतगणना के तीसरे दिन यानी मंगलवार की आधी के बाद तक जारी होते रहे।

प्रयागराज, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को परिणाम घोषित करने के लिए प्रयागराज प्रशासन को 60 घंटे से अधिक लगा गया। परिणाम घोषित करने के लिए अफसर आधी रात के बाद भी मशक्कत करते रहे। मंगलवार की रात करीब एक बजे तक 78 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए। जबकि छह सीटों पर मतगणना जारी रही। घोषित हुए परिणाम में सपा के 17, भाजपा के 10 और बसपा के छह प्रत्याशी जीते।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार की सुबह आठ बजे से शुरू हुई। ब्लाक स्तर पर हुई मतों की गणना में सबसे पहले ग्राम पंचायत सदस्य फिर प्रधान और बीडीसी सदस्यों के परिणाम घोषित किए गए। इनके बाद जिला पंचायत सदस्यों का परिणाम घोषित करने का क्रम शुरू हुआ। जिला पंचायत सदस्य की 84 सीटों के लिए परिणाम सोमवार की रात से आने लगे थे लेकिन अधिकतर परिणाम मंगलवार की रात में आए।

जिला पंचायत कार्यालय से रात में ही विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया गया। इस चुनाव में सपा का दबदबा रहा। इसमें सपा के 17, भाजपा के दस, बसपा के छह, आज के दो और कांग्रेस के एक प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। इसके अलावा पचास से अधिक सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते। रात में प्रमाण पत्र पाने के बाद विजेता जश्न मनाते हुए घर पहुंचे। जबकि कई पदों पर रात तक विवाद की स्थिति बनी रही। कई प्रत्याशियों ने परिणाम में हेराफेरी करने का भी आरोप लगाया।

जानें, कौन प्रत्‍याशी कहां से जीता

1 - प्रतापपुर प्रथम      बृज कुमारी (बसपा)

2 - प्रतापपुर द्वितीय   धर्मेंद्र कुमार (सपा)

3 - प्रतापपुर तृतीय     अरविंद कुमार

4 - प्रतापपुर चतुर्थ     जय प्रकाश

5 - धनूपुर प्रथम        बबिता देवी

6 - धनूपुर द्वितीय     उत्तम सिंह

7 - धनूपुर तृतीय        अनिल कुमार

8 - धनूपुर चतुर्थ         राकेश कुमार

9 - धनूपुर पंचम         कौशल कुमार

10 - हण्डिया प्रथम      राम आधार

11 - हंडिया द्वितीय    अखिलेश (सपा)

12 - हण्डिया तृतीय      मालती यादव

13 - हण्डिया चतुर्थ       विजय कुमार सिंह

14 - सैदाबाद प्रथम       अशोक कुमार

17 - सैदाबाद चतुर्थ        रेखा भारतीय

18 - सैदाबाद पंचम        अंजली यादव

19 - बहादुरपुर प्रथम      संगीता सरोज (बसपा)

20 - बहादुरपुर द्वितीय   भावना सिंह

21 - बहादुरपुर तृतीय     सुरेश कुमार

22 - बहादुरपुर चतुर्थ      सुमित्रा देवी (बसपा)

23 - सहसों प्रथम          आशीष कुमार (भाजपा)

24 - सहसों द्वितीय       संगीता

29 - फूलपुर प्रथम          गजानंद यादव (सपा)

30 - फूलपुर द्वितीय      मनोज कुमार यादव (सपा)

31 - फूलपुर तृतीय         सिद्धनाथ (आप)

32 - फूलपुर चतुर्थ          दीनानाथ

33 - सोरांव प्रथम           रेखा कुमारी

34 - सोरांव द्वितीय        खिन्नी लाल (सपा)

35 - सोरांव तृतीय           विजय कुमार

36 - मऊआइमा प्रथम      कमरुलहसन

37 - मऊआइमा द्वितीय   ध्रुवसेन (भाजपा)

38 - मऊआइमा तृतीय      अंकेश कुमार (आप)

39 - मऊआइमा चतुर्थ       सुख देव

40 - होलागढ़ प्रथम           अल्पना यादव (सपा)

41 - होलागढ़ द्वितीय        शकुंतला देवी (सपा)

42 - होलागढ़ तृतीय           रश्मि पांडेय

43 - श्रृंगवेरपुर धाम प्रथम     प्रेमकली

44 - श्रृंगवेरपुरधाम द्वितीय   रावेंद्र सिंह यादव (सपा)

45 - श्रृंगवेरपुरधाम तृतीय     विष्णु कुमार यादव (सपा)

46 - कौडि़हार प्रथम              बबली यादव

47 - कौडि़हार द्वितीय          रेनू यादव

48 - भगवतपुर प्रथम           सरिता सिंह

49 - भगवतपुर द्वितीय       चंद्र प्रकाश (सपा)

50 - भगवतपुर तृतीय          रेखा देवी (भाजपा)

51 - चाका प्रथम                  कृष्णावती देवी  (सपा)

52 - करछना प्रथम              कुलदीप

53 - करछना द्वितीय          विजय बाबू

56 - करछना पंचम             राजेश्वर प्रसाद पाण्डेय

57 - कौंधियारा प्रथम          राजकुमारी पटेल

58 - कौंधियारा द्वितीय      धर्मराज भारतीया

59 - कौंधियारा तृतीय         राजेश कुमार

60 - जसरा प्रथम               सुरेेंद्र सिंह (भाजपा)

61 - जसरा द्वितीय           बृजेश कुमार (सपा)

62 - जसरा तृतीय             शिवाकांत यादव (सपा)

63 - जसरा चतुर्थ             आलोक कुमार (भाजपा)

64 - शंकरगढ़ प्रथम          सावित्री देवी (भाजपा)

65 - शंकरगढ़ द्वितीय      अनारकली

66 - शंकरगढ़ तृतीय        अवनीश कुमार कोल

67 - मेजा प्रथम              उमा तिवारी

68 - मेजा द्वितीय          देशराज

69 - मेजा तृतीय             नीलम सिंह (भाजपा)

70 - मेजा चतुर्थ             राजेश सिंह (बसपा)

71 - उरूवा प्रथम            श्याम नरायण

72 - उरूवा द्वितीय        आरती यादव

73 - उरूवा तृतीय           जय शंकर

74 - उरूवा चतुर्थ            सुचिता दूबे

75 - मांडा प्रथम           प्रमील कुमार  (सपा)

76 - मांडा द्वितीय       मोतीलाल  (सपा)

77 - मांडा तृतीय          रेखा सिंह (भाजपा)

78 - मांडा चतुर्थ          सुमन

79 - कोरांव प्रथम          दसरथ (बसपा)

80 - कोरांव द्वितीय     सोमदत्त

81 - कोरांव तृतीय        कुसुम देवी

82 - कोरांव चतुर्थ         प्रदीप कुमार

83 - कोरांव पंचम         पूजा सिंह (बसपा)

84 - कोरांव षष्टम        अरुण कुमार।

chat bot
आपका साथी