कौशांबी कार्रवाई की जद में धान खरीद न करने वाले केंद्र प्रभारी, जिला प्रशासन संजीदा

जनपद के किसानों को धान की उपज का वाजिब दाम मिले इसके मद्देनजर शासन ने कौशांबी से 55000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए जिला प्रशासन व खाद्य एवं विपणन विभाग को आवश्यक निर्देश भी दिया गया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 03:49 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 03:49 PM (IST)
कौशांबी कार्रवाई की जद में धान खरीद न करने वाले केंद्र प्रभारी, जिला प्रशासन संजीदा
शासन ने कौशांबी से 55000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है।

कौशांबी,जेएनएन। धान खरीद की प्रगति को लेकर जिला प्रशासन संजीदा है। डीएम अमित कुमार ङ्क्षसह ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि जिन केंद्रों पर धान की खरीद अब तक शुरू नहीं हुई है। उन पर कार्रवाई होगी। डीएम ने धान की खरीद न करने वाले क्रय केंद्रों की सूची डिप्टी आरएमओ से तलब की है।

        जनपद के किसानों को धान की उपज का वाजिब दाम मिले, इसके मद्देनजर शासन ने कौशांबी से 55000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए जिला प्रशासन व खाद्य एवं विपणन विभाग को आवश्यक निर्देश भी दिया गया है। तीन दिन पहले हुई वीडियो कांफ्रेंङ्क्षसग में मुख्यमंत्री ने धान खरीद की पूरी जिम्मेदारी जिलाधिकारी को दी है। इसके मद्देनजर डीएम अमित कुमार ङ्क्षसह काफी गंभीर हैं। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट किया है कि धान खरीद में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। 15 अक्टूबर से धान खरीद शुरू की गई है। कुछ क्रय केंद्र प्रभारी अब तक धान की खरीद नहीं शुरू किए हैं।  शिकायत पर जिलाधिकारी ने धान की खरीदना शुरू न करने वाले क्रय केंद्र प्रभारियों की सूची डिप्टी आरएमओ अंशुमाली शंकर से मांगी है। डीएम ने स्पष्ट किया है कि जिन केंद्रों ने धान की खरीद अब तक शुरू नहीं की है वहां के प्रभारियों पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया है कि धान की खरीद की पूरी तरह से मानिटङ्क्षरग करें। किसानों को धान की बिक्री के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो। जो किसान धान बिक्री के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराएं, उनके अभिलेखों का सत्यापन शीघ्र कर लिया जाए।

chat bot
आपका साथी