कोरोना इंफेक्शन से बचाव पर डाइटीशियन का है कहना, जल्दी सोना जल्दी जागना, सेहत का यही खजाना

हर्षवर्धन नगर मीरापुर में रहने वाली डाइटीशियन डा. प्रिया श्रीवास्तव का कहना है कि सेहत और इम्युनिटी अच्छी रखने के लिए जरूरी है कि सबसे पहले हम अपना रूटीन निर्धारित करें। रात में जल्दी भोजन समय से सोना सुबह जल्दी जागना और गहरी सांस की एक्सरसाइज को रूटीन बनाएं।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 04:51 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 04:51 PM (IST)
कोरोना इंफेक्शन से बचाव पर डाइटीशियन का है कहना, जल्दी सोना जल्दी जागना, सेहत का यही खजाना
पेश है शहर की डाइटीशियन की सलाह, इन पर अमल से सेहत होगी दुरुस्त।

प्रयागराज, जेएनएन। मौजूदा समय में कोरोना महामारी की वजह से सभी अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित रहते हैं। क्या खाएं क्या नहीं खाएं, कौन से फल खाने चाहिए, कौन सी  सब्जियां बेहतर हैं, यही सवाल लोगों के मन में घुमड़ते रहते हैं। ऐसे में आपके लिए पेश है शहर की डाइटीशियन की सलाह, इन पर अमल से सेहत होगी दुरुस्त।

जल्दी करिए भोजन, सुबह जगिए जल्दी
हर्षवर्धन नगर मीरापुर में रहने वाली डाइटीशियन डा. प्रिया श्रीवास्तव का कहना है कि सेहत और इम्युनिटी अच्छी रखने के लिए जरूरी है कि सबसे पहले हम अपना रूटीन निर्धारित करें। रात में जल्दी भोजन, समय से सोना, सुबह जल्दी जागना और गहरी सांस की एक्सरसाइज को रूटीन बनाएं। सुबह-सुबह खाली पेट मेथी, अजवाइन, जीरे का पानी पिएं। इन्हें रात में ही भिगो दें। सुबह छानकर उसका पानी पिएं। दो घंटे बाद नाश्ता करें। नाश्ता प्रोटीन रिच होना चाहिए। अंकुरित अनाज से सलाद बनाकर खा सकते हैं। बेसन का चिल्ला, सोयाबीन का सेवन करें। फल एंटी आक्सीडेंट होता है इसलिए फल जरूर खाएं।

सुबह पीजिए मट्टा, होता है फायदेमंद

सुबह-सुबह मट्ठा पीना पेट के लिए अच्छा रहेगा। दोपहर का खाना हैवी रखें और ठीक से चबाकर खाएं। खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। कम से कम 45 मिनट बाद पानी पिएं। चाय पीते हैं तो इसमें अदरक जरूर मिलाएं। रात आठ बजे तक भोजन कर लें। कुछ देर टहलें। रात में गुनगुना दूध कच्ची हल्दी मिलाकर पिएं। यह एंटी आक्सीडेंट होता है और नींद भी अच्छी आती है। मुलेठी का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है। इससे गला साफ होता है और कफ भी निकलता है। मुलेठी का एक चम्मच पाउडर दो गिलास पानी में डालकर उबालें। पानी जब एक गिलास बचे तो उसे पिएं। जमा हुआ कफ निकालने की यह कारगर औषधि है।

 

chat bot
आपका साथी