बसवार के प्लांट में प्लास्टिक से बनेगा डीजल, प्रदेश के पहले प्लांट का महापौर ने किया लोकार्पण

गुरुवार को महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने प्रोसेसिंग प्लांट का लोकार्पण किया। इस प्रोजेक्ट में शहर से निकलने वाले कूड़े से मिलने वाली किसी भी प्रकार की प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसे चलाने के लिए इस प्लांट से निकलने वाले डीजल और गैस से ही संचालन कर सकते हैं।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 09:42 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:42 PM (IST)
बसवार के प्लांट में प्लास्टिक से बनेगा डीजल, प्रदेश के पहले प्लांट का महापौर ने किया लोकार्पण
गुरुवार को महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने प्रोसेसिंग प्लांट का लोकार्पण किया

प्रयागराज, जेएनएन। उत्तर प्रदेश का पहला प्लास्टिक टू फ्यूल ऑन बिल्ड एंड ऑपरेड बेसिस प्रोजेक्ट बसवार में लगाया गया है। गुरुवार को महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने प्रोसेसिंग प्लांट का लोकार्पण किया। इस प्रोजेक्ट में शहर से निकलने वाले कूड़े से मिलने वाली किसी भी प्रकार की प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाएगा। इस इकाई की खासियत यह है कि इसे चलाने के लिए इस प्लांट से निकलने वाले डीजल और गैस से ही संचालन कर सकते हैं।


दो क्विंटल प्लास्टिक से 24 घंटे में लगभग 1400 लीटर बनेगा डीजल

नगर निगम क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा हैं। इसलिए नगर निगम सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित कर रहा है। अभी तक कूड़े से जैविक खाद किया जाता है। लेकिन, अब डीजल भी तैयार किया जाएगा। इसके अलवा जैविक खाद को बड़ी संस्थाओं में जैसे पीपीएल, आइपीएल समेत कई अन्य संस्था जो पूरे देश में किसानों को जैविक खाद उपलब्ध करता है। इससे नगर सीमा क्षेत्र के अंतर्गत निकलने वाली प्रायोजित (वेस्ट) प्लास्टिक से डीजल बनाया जाएगा। दो क्विंटल प्रायोजित (बेस्ट) प्लास्टिक से 24 घंटे में लगभग 1200 से 1400 लीटर डीजल बनाया जाएगा। इसके बाद लगभग 200 से 250 किलो कार्बन का भी निर्माण होगा। इसका भी ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके अलावा महापौर ने बसवार स्थित प्लांट में ही नगर सीमा क्षेत्र में मृत जानवर के निस्तारण के लिए विद्युत शवदाह गृह के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। इसे जल्द ही जनता की सेवा के लिए समर्पित किया जाएगा। 

इस अवसर पर पार्षद कुसुमलता, नेम यादव, पार्षद दीपक कुशवाह, पार्षद नंदलाल, पार्षद साहिल अरोरा, पार्षद कमलेश सिंह, नामित पार्षद अनूप मिश्रा व राजेश निषाद, राजेश कुशवाहा, नीरज टंडन, नगर आयुक्त रवि रंजन, मुख्य अभियंता सतीश कुमार, पर्यावरण अभियंता उत्तम वर्मा, अवर अभियंता एसएन पांडेय, निदेशक हरी-भरी अमित कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी