Savan Somvar 2020 : शिव मंदिरों में दर्शन और जलाभिषेक का क्रम जारी Prayagraj News

शिव मंदिरों में लगातार भक्‍तों के आने सिलसिला जारी है। हालांकि कोरोना वायरस के चलते इस बार शिवालयों में पहले के जैसे श्रद्धालुओं का रेला नहीं दिखा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 12:15 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 05:29 PM (IST)
Savan Somvar 2020 : शिव मंदिरों में दर्शन और जलाभिषेक का क्रम जारी  Prayagraj News
Savan Somvar 2020 : शिव मंदिरों में दर्शन और जलाभिषेक का क्रम जारी Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। आज से सावन मास का आरंभ हो गया है। श्रावण मास के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूजन और अर्चन का सुबह से सिलसिला जारी है। हर ओर आस्‍था की गंगा बह रही है।

फिजिकल डिस्‍टेंसिंग के साथ भोलेनाथ की हो रही पूजा

भक्‍त दूर से ही जलाभिषेक और दर्शन पूजन कर सुख-समृद्धि के साथ वैश्विक महामारी से बचाव की कामना कर रहे हैं। शिवालयों में भोर से ही भक्‍त दर्शन पूजन के लिए आने लगे। मनकामेश्‍वर मंदिर, कोटेश्‍वर महादेव मंदिर, पडिला महादेव आदि शिव मंदिरों में सुबह से श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचने लगे। शिव मंदिरों में लगातार भक्‍तों के आने सिलसिला जारी है। हालांकि कोरोना वायरस के चलते इस बार शिवालयों में पहले के जैसे श्रद्धालुओं का रेला नहीं दिखा। शिव मंदिरों में एक बार में सीमित संख्‍या में ही श्रद्धालुओं काे प्रवेश दिया जा रहा है। साथ ही भक्‍तों के लिए मॉस्‍क और शारीरिक दूरी का पालन करते हुए ही दर्शन पूजन की इजाजत है।

मास्क लगाकर शिवालय पहुंचे भक्‍त

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए शिवालयों में मास्क लगाकर ही शिव मंदिरों में भक्‍त पहुंचे। मनकामेश्वर, शिवकोटि, पंचमुखी, भोले गिरि सहित हर शिवालय में भक्तों के दर्शन-पूजन का विशेष प्रबंध है। शिवलिंग के पास भीड़ एकत्र न होने पाए उसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सैनिटाइजर व थर्मल स्कैनिंग का प्रबंध किया गया है।

भक्‍त दूर से बोल रहे हैं जय बाबा की

सावन का महीना आज से शुरू हो गया है। कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी के चलते इस बार वह रौनक नहीं रही, जो पिछले वर्ष तक रही थी। सड़क पर न कांवरिए दिख रहे हैं और न ही बम-बम भोले का जयकारा ही गूंज रहा है। क्योंकि सरकार ने कांवर यात्रा पर रोक लगा दी है। शिवालयों में भी सरकार द्वारा जारी की गई गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है। प्रमुख मंदिरों में पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। महिला पुलिसकर्मी भी तैनात की गई हैैं। मंदिरों मेें एक बार में पांच लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। साथ ही मास्क लगाना जरूरी है।

घरों के आसपास भी जलाभिषेक

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अनुरोध किया था कि वे अपने घरों के आसपास के शिव मंदिरों में भी जलाभिषेक कर सकते हैं। साथ ही इसमें वे परिवार के साथ फिजिकल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए शामिल हो सकते हैं। लेकिन, संख्या पांच से अधिक न हो। यही आज सावन के पहले सोमवार को भक्‍तों ने किया भी।

chat bot
आपका साथी