शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं ने घरों में किया सुंदरकांड पाठ, भक्‍तों में बांटा मास्क

मंदिर को जहां फूल मालाओं से सजाया गया वहीं लोगों ने शारीरिक दूरी जैसे नियम का भी सजगता के साथ पालन किया। सभी ने मास्क भी लगाया। मंदिर में आने वाले लोगों के हाथ भी सैनिटाइज कराए गए। सुंदरकांड के बाद प्रसाद की जगह मास्क का वितरण किया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 02:50 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 02:50 PM (IST)
शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं ने घरों में किया सुंदरकांड पाठ, भक्‍तों में बांटा मास्क
प्रयागराज में सुंदरकांड पाठ के बाद भक्‍तों को मास्‍क बांटा गया।

प्रयागराज, जेएनएन। कोरोना काल में सभी चीजें तेजी से बदल रही हैं। तीज त्यौहार मनाने के तरीके तो बदले ही हैं लोगों ने प्रसाद वितरण में भी काफी कुछ बदलाव किया है। नवरात्र में देवी मंदिरों में कोरोना काल में भीड़ कम जुटी। दुर्गा पूजा पंडाल भी कम लगे। इस बार लोगों ने अपने घरों में ही पूजन किया। प्रयागराज के कटघर स्थित समया माई मंदिर पर कुछ भक्तों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया। और मां का आशीष पाने के लिए उपासना की।

मां को समर्पित देवी गीत भी गाए गए

ढोल मजीरे के साथ भक्ति की बयार बहाई गई। मां को समर्पित देवी गीत भी गाए गए। सभी ने मां से वंदना की कि कोरोना का कहर जल्द से जल्द समाप्त हो। लोगों की जिंदगी फिर से पटरी पर लौटे। इस दौरान मंदिर को जहां फूल मालाओं से सजाया गया वहीं लोगों ने शारीरिक दूरी जैसे नियम का भी सजगता के साथ पालन किया। सभी ने मास्क भी लगाया। यहां तक कि मंदिर में आने वाले लोगों के हाथ भी सैनिटाइज कराए गए। सुंदरकांड के बाद आसपास के लोगों को प्रसाद की जगह मास्क का वितरण किया गया।

...दरबार वही जाता है जिसे माता बुलाती हैं

मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने कहा कि मां जिसे बुलाती हैं वहीं दर्शन पाता है। पार्षद पवन श्रीवास्तव ने कहा कि तमन्ना लाख हो तमन्ना टूट जाती है, दरबार वही जाता है जिसे माता बुलाती है। उन्होंने यह भी कहा कि भाग्यवान हैं वह भक्त जो इस संकट की घड़ी में भी माता रानी की कृपा से मंदिर और दरबार में जाकर दर्शन पा रहे हैं। हालांकि अभी कोरोना संक्रमण नहीं खत्म हुआ है। जरा सी असावधानी मुश्किल में डाल सकती है। शारीरिक दूरी का हर हाल में पालन करें। इस मौके पर  योगी सत्यम, पार्षद रुचि गुप्ता, पूर्व पार्षद नीरज गुप्ता, विहिप नेता विनोद सोनकर, पूर्व पार्षद कन्हैया लाल गुप्ता, विनीत केसरवानी, अंकित सोनकर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी