प्रतापगढ़ में नगर पंचायत बनेगा गड़वारा तो विकास में आ सकेगी तेजी

कभी विधानसभा क्षेत्र के नाम से पहचान रखने वाला प्रतापगढ़ जनपद का गड़वारा आज एक ग्राम पंचायत बनकर रह गया है। वैसे तो चुनावी बेला में कई नेताओं ने गड़वारा को नगर पंचायत बनाने का वादा किया परंतु चुनाव समाप्त होते ही अपना वादा भूल गए।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 03:17 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 03:17 PM (IST)
प्रतापगढ़ में नगर पंचायत बनेगा गड़वारा तो विकास में आ सकेगी तेजी
कभी विधानसभा क्षेत्र के नाम से पहचान रखने वाला गड़वारा आज एक ग्राम पंचायत बनकर रह गया है।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ में ग्राम पंचायत गड़वारा को नगर पंचायत बनाने की कवायद तेज हो गई है। नगर विकास मंत्रालय के पत्र पर नगर पंचायत में शामिल होने वाले गांवों का नक्शे पर चिन्हित कर जिला मुख्यालय से शासन को पत्रावली भेज दी गई है। इस नई बनने वाली नगर पंचायत में जहां संडवा चंडिका विकासखंड की लगभग आधा दर्जन ग्राम पंचायतें शामिल होंगी, वही सदर विकासखंड के तीन ग्राम पंचायतों के भी कुछ पुरवे शामिल होंगे।

सदर विधायक ने दिया मुहिम को बल

कभी विधानसभा क्षेत्र के नाम से पहचान रखने वाला गड़वारा आज एक ग्राम पंचायत बनकर रह गया है। वैसे तो चुनावी बेला में कई नेताओं ने गड़वारा को नगर पंचायत बनाने का वादा किया परंतु चुनाव समाप्त होते ही अपना वादा भूल गए। अब एक बार फिर सदर विधायक राजकुमार पाल ने गड़वारा को नगर पंचायत बनाने की मुहिम को बल दिया है। इस दिशा में उन्हें काफी हद तक सफलता भी मिली है। हालांकि इसके लिए उन्होंने जब छह माह पूर्व नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन से मुलाकात की थी, तब उन्हें आश्वासन जरूर मिला था। इसके बावजूद बात आगे नही बढ़ पा रही थी।

नगर विकास मंत्रालय ने मांगी पत्रावली

वीडियो कांफ्रेंसिंग में जब सदर विधायक राजकुमार पाल ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से गड़वारा को नगर पंचायत बनाने की मांग की तब मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति प्रदान कर दी। इसके बाद इस दिशा में चलने वाली प्रक्रिया तेज हो गई। सदर विधायक ने बताया कि उनके उपचुनाव में जब मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार के लिए गरवारा आए थे, तभी उन्होंने गडवारा को नगर पंचायत बनाने का वायदा किया था। अब मुख्यमंत्री गड़वारा को नगर पंचायत बनाने की मांग पूरी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की सहमति के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से नगर विकास मंत्रालय को पत्र भेज कर इस दिशा में काम को आगे बढ़ाने को कहा गया। पत्र के अनुपालन में नगर विकास मंत्रालय ने जिला मुख्यालय पर गडवारा नगर पंचायत में शामिल होने वाले गांव के नक्शे पर चिन्हीकरण की पत्रावली मांगी है।

गांवों का हो सकेगा विकास

नक्शे के चिन्हीकरण अनुसार संडवा चंडिका विकासखंड की लगभग आधा दर्जन ग्राम पंचायतें, जिसमें गड़वारा, भदौशी, शिवराजपुर, शुकुलपुर ,डगरी, चौरा आदि ग्राम पंचायतें शामिल होंगे। इसके साथ ही सदर विकास खंड की पूरे अंती ग्राम पंचायत का धरमपुर, बंडा ,सिरखोरी पूरे भरत ग्राम पंचायत का तारडीह तथा राजापुर कला का भी कुछ पुरवे नवीन नगर पंचायत में शामिल होंगे। सदर विधायक राजकुमार पाल ने बताया कि नगर पंचायत बनने के बाद इन ग्राम पंचायतों का विकास करने के लिए शासन से अच्छा खासा बजट मिलता है, जिससे यहां विकास की गंगा बहाने में मदद मिलेगी। यानि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो दिसंबर तक गड़वारा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा हो जाएगी। गड़वारा को नगर पंचायत बनाये जाने के लिए चल रहे प्रयास से क्षेत्रीय लोगो ने प्रसन्नता जाहिर की है।

chat bot
आपका साथी