Deputy CM केशव मौर्य ने किया ट्वीट- टीएमसी मुखिया को जय श्रीराम और भारत माता की जय के उद्घोष से चिढऩा नहीं चाहिए

उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने टीएमसी प्रमुख को ट्वीट करके सलाह दी है। वहीं केशव ने अपने संदर्भ में लिखा है कि भगवान श्रीराम लला के भव्य मंदिर निर्माण आंदोलन का सिपाही हूं। मेरे जीवनकाल में मंदिर निर्माण हो रहा है।

By Brijesh Kumar SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 10:17 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 10:17 AM (IST)
Deputy CM केशव मौर्य ने किया ट्वीट- टीएमसी मुखिया को जय श्रीराम और भारत माता की जय के उद्घोष से चिढऩा नहीं चाहिए
यूपी के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करकके टीएमसी प्रमुख को सलाह दी है।

प्रयागराज, जेएनएन। भाजपा पश्चिम बंगाल में भी अपनी जड़ें जमाने में लगी है। इसके लिए पार्टी के बड़े नेता लगातार रैलियां और सभाएं कर रहे हैं। वहां की स्थितियों को लेकर केंद्रीय इकाई भी नजर बनाए हुए हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया है। इसमें लिखा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री टीएमसी मुखिया ममता बनर्जी को जय श्रीराम और भारत माता की जय के उद्घोष से चिढऩा नहीं चाहिए।

एक अन्य ट्वीट में उप मुख्‍यमंत्री केशव ने अपने संदर्भ में लिखा है कि भगवान श्रीराम लला के भव्य मंदिर निर्माण आंदोलन का सिपाही हूं। मेरे जीवनकाल में मंदिर निर्माण हो रहा है। मैं पूर्वजों व परिजनों की ओर से 30 माह का वेतन 11 लाख रुपये शंकराचार्य आश्रम प्रयागराज में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को समर्पित करूंगा। आप से भी अपली करता हूं कि धन संग्रह अभियान मेें सहयोग करें। प्रत्येक व्यक्ति आगे आए और सहयोग दे।

भारतीय स्वाभिमान का प्रतीक होगा श्रीराम का मंदिर

प्रयाग प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या में बनने वाला श्रीराम का मंदिर भारतीय स्वाभिमान का प्रतीक होगा। इसमें देश का गौरव दिखेगा। हम सब की आस्था और संस्कृति भी देखने को मिलेगी। यह मंदिर सिर्फ आराधना का केंद्र नहीं होगा। यह हम सभी को मर्यादा का भी पाठ पढ़ाएगा। श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम राम हैं। वह राजनीति के साथ ही सामाजिक रिश्तों व मानवीय मूल्यों के लिए भी प्रेरणा देंगे।

chat bot
आपका साथी