डिप्टी सीएम केशव ने एसआरएन को सौंपे 80 वेंटिलेटर

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को स्वरूपरानी अस्पताल का निरीक्षण किया। मरीजों को मिलने वाली व्यवस्था के संबंध में जानकारी भी हासिल की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को प्रदेश सरकार की ओर से

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 07:14 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 07:14 PM (IST)
डिप्टी सीएम केशव ने एसआरएन को सौंपे 80 वेंटिलेटर
डिप्टी सीएम केशव ने एसआरएन को सौंपे 80 वेंटिलेटर

जासं, प्रयागराज : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को स्वरूपरानी अस्पताल का निरीक्षण किया। मरीजों को मिलने वाली व्यवस्था के संबंध में जानकारी भी हासिल की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को प्रदेश सरकार की ओर से 80 वेंटिलेटर सौंपे। जिससे अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके।

निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, नगर आयुक्त रविरंजन को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले तीमारदारों के लिए निश्शुल्क ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी की जाए। पार्किंग और सड़क को भी दुरुस्त कराएं। अस्पताल के विस्तार के साथ ही आक्सीजन प्लांट लगाने संबंधी कार्यो को भी गति दें। स्वरूपरानी अस्पताल के प्रिंसिपल एसपी सिंह से पूछा कि इलाज के लिए आने वाले मरीजों को क्या सुविधाएं दी जा रही हैं और अस्पताल प्रशासन को किस तरह की कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। डॉ. सिंह ने अब तक की सभी तैयारियों का विवरण प्रस्तुत किया। इस दौरान कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर सतर्क रहने की हिदायत दी गई। उप मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ को नर्सिग डे की बधाई दी और अब तक किए गए सेवा कार्यो के लिए प्रोत्साहित भी किया गया। यह भी निर्देशित किया कि जिन संसाधनों की और जरूरत हो उसका प्रपोजल तुरंत बनाकर दें। ऐसी व्यवस्था बनाएं जिससे कोविड मरीजों के परिवार वालों को अपने मरीज का हाल जानने के लिए भटकना न पड़ें।

इस दौरान एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, अवधेश चंद्र गुप्ता, कमलेश कुमार, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, सुबोध सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी