उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया ट्वीट, भाजपा पश्चिम बंगाल की भी सबसे बड़ी पार्टी बनेगी

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने टवीट किया है कि भाजपा देश उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों की तरह जल्द ही पश्चिम बंगाल की भी सब से बड़ी पार्टी बनने जा रही है। भाजपा शासित राज्यों में पश्चिम बंगाल का नाम भी जुड़ेगा।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 10:52 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 11:37 AM (IST)
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया ट्वीट, भाजपा पश्चिम बंगाल की भी सबसे बड़ी पार्टी बनेगी
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया है कि भाजपा पश्चिम बंगाल में भी सबसे बड़ी पार्टी बनेगी।

प्रयागराज,जेएनएन। भाजपा देश, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों की तरह जल्द ही पश्चिम बंगाल की भी सब से बड़ी पार्टी बनने जा रही है। भाजपा शासित राज्यों में पश्चिम बंगाल का नाम भी जुड़ेगा। यह बात उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने ट्वीट में लिखी है।

एक अन्य ट्वीट में उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। लिखा है कि सदैव से सोमनाथ तीर्थ क्षेत्र के विकास के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्पण अतुलनीय रहा है। सभी देशवासियों को पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में ट्रस्ट सोमनाथ मंदिर की दिव्यता व भव्यता को विश्वभर में गरिमामय बनाएगा।

सांसद डॉ. रीता जोशी ने दी बधाई

इलाहाबाद सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विश्व की सब से ऊंची प्रतिमा को देश के विभिन्न हिस्सों से जोडऩे के लिए आठ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने पर भी खुशी जताई है। कहा है कि ऐसी परियोजनाएं देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।

जब कनेक्टिविटी बढ़ेगी तो विकास को रफ्तार जरूर मिलेगा। ऐसा सिर्फ काशी और गुजरात के साथ नहीं होगा। देश के अन्य प्रदेशों व स्थानों के विकास को भी रफ्तार मिलेगी। भाजपा की सरकार केंद्र ही नहीं प्रदेश में भी विकास को बढ़ाने में लगी है।

chat bot
आपका साथी