गंगा के निर्मलीकरण के लिए जन जागरण अभियान को और गंभीरता से चलाने की प्रयागराज में उठी मांग

भाजपा की प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी भी मौजूद रहीं। उन्होंने डा. भरत पाठक और स्वामी राजेश्वरानंद को अंगवस्त्रम ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही स्वयंसेवकों के साथ घाट पर सफाई अभियान भी चलाया। नगर निगम के कर्मचारियों ने भी सहयोग दिया। करीब दो गाड़ी कचरा निकाल कर उसका निस्तारण किया गया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 10:39 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 10:47 AM (IST)
गंगा के निर्मलीकरण के लिए जन जागरण अभियान को और गंभीरता से चलाने की प्रयागराज में उठी मांग
गंगा विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भरत पाठक ने गंगा के निर्मलीकरण अभियान में तेजी लाने को कहा।

प्रयागराज, जेएनएन। मां गंगा के लिए किया गया कार्य कभी व्यर्थ नहीं जाता। वह जीवनदायी हैं। वास्तव में गंगा जीवित देवी हैं जो भारत की आधी से अधिक आबादी को जीवन दे रही हैं। यह गंगा विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भरत पाठक ने संगम तट पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के नेतृत्व में गंगा के निर्मलीकरण एवं पावन जल के लिए जन जागरण अभियान और गंभीरता से चलाया जाना चाहिए। पूजन-अर्चन के बाद उन्होंने लोगों को मास्क व सैनिटाइजर भी बांटे। 

भाजपा की प्रदेश मंत्री अनामिका ने सम्‍मानित किया

भाजपा की प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी भी मौजूद रहीं। उन्होंने डा. भरत पाठक और स्वामी राजेश्वरानंद को अंगवस्त्रम ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही स्वयंसेवकों के साथ घाट पर सफाई अभियान भी चलाया। इसमें नगर निगम के कर्मचारियों ने भी सहयोग दिया। करीब दो गाड़ी कचरा निकाल कर उसका निस्तारण किया गया।

नदी के किनारे शव न दफनाने का आह्वान

गंगा नदी के किनारे शव न दफन किए जाने का भी आह्वान किया गया। आग्रह किया गया कि जन हित में कुछ परंपराओं को भी छोड़ा जाना चाहिए। समय के साथ उनके स्वरूप में भी बदलाव लाया जा सकता है। अब हमारी नदियां और प्रदूषण झेलने को तैयार नहीं हैं।

chat bot
आपका साथी