प्रतापगढ़ में युवक शादी में गया था, घर वापस नहीं लौटा स्‍कूल में फंदे से लटकता मिला शव

घरवालों की बताया कि उसका किसी से विवाद नहीं था। पता नहीं क्या कारण था कि उसने फांसी लगा ली। गड़वारा चौक इंचार्ज निकेत भारद्वाज के अनुसार जांच के दौरान प्रथम दृष्टया मामला आत्‍महत्‍या का है। पुलिस अभी सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 04:07 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 04:07 PM (IST)
प्रतापगढ़ में युवक शादी में गया था, घर वापस नहीं लौटा स्‍कूल में फंदे से लटकता मिला शव
प्रतापगढ़ जनपद के अंतू थाना क्षेत्र में स्‍कूल में संदीप का फंदे से लटकता शव मिला।

प्रयागराज, जेएनएन। यूपी के प्रतापगढ़ में एक युवक की फंदे से लटकता शव स्‍कूल में मिला। वह दिल्‍ली में अपने भाई के साथ रहता था। कुछ ही दिन पूर्व घर आया था। रविवार की शाम वह शादी समारोह में गया था। वहां से घर तो नहीं लौटा सुबह उसकी लाश मिली। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद मामले की जांच कर रही है। फिलहाल फौरी तौर पर पुलिस इसे आत्‍महत्‍या का केस मान रही है।

अंतू थाना क्षेत्र के रामपुर प्रान ग्राम पंचायत के रजवाणी गांव में निवासी लालता प्रसाद वर्मा खेती-किसानी करते हैं। उनका दूसरे नंबर का पुत्र प्रदीप वर्मा गांव में ही रहता है। बड़ा पुत्र राम सुमेर वर्मा दिल्ली में सब्जी की दुकान चलाता है। सबसे छोटा पुत्र संदीप वर्मा 21 बड़े भाई के पास दिल्ली में है रहता था। दुकान चलाने में उसकी मदद करता था। एक सप्ताह पूर्व गांव में आया हुआ था।

रविवार की शाम गांव में किसी के घर निमंत्रण में था। उसके बाद लौट कर घर नहीं आया। देर रात तक वहां से घर नहीं लौटने पर घरवालों ने सोचा कि गांव में किसी के घर गया होगा, आ जाएगा। सुबह भी जब देखा वह नहीं आया तब घरवाले चिंतित हो गए। इस दौरान किसी ने बताया कि उसका शव गांव के सड़क के किनारे स्थित प्राइवेट स्कूल में उसका फंदे से लटकता शव मिला है। घरवाले भाग कर वहां पहुंचे तो देखा कि उसका शव स्कूल के एक खुले कमरे के छत से रस्सी के सहारे फंदे पर लटक रहा था।

शरीर में कहीं भी चोट का निशान नहीं थे। इस बीच रस्सी टूटने से शव जमीन में गिर पड़ा। सूचना पर गड़वारा चौकी इंचार्ज निकेत भारद्वाज भी सिपाहियों के साथ पहुंचे। उन्होंने जांच पड़ताल के बाद परिवार वालों व आसपास के ग्रामीणों से की। संदीप की शादी नहीं हुई थी। घरवालों की  बताया कि उसका किसी से विवाद नहीं था। पता नहीं क्या कारण था कि उसने फांसी लगा ली। गड़वारा चौक इंचार्ज निकेत भारद्वाज के अनुसार जांच के दौरान प्रथम दृष्टया मामला आत्‍महत्‍या का है। पुलिस अभी सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी