coronavirus की चेन तोड़ने के लिए आज रात आठ बजे से प्रयागराज में लागू होगा दो दिन के लिए कर्फ्यू

कोरोना का संक्रमण न बढ़े और लोग सुरक्षित रहे। इसके लिए पिछले कई दिनों नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है। इससे भी स्थिति नियंत्रण में नहीं आई तो अब शनिवार और रविवार को कोरोना कर्फ्यू लगाया जा रहा है। नाइट कर्फ्यू भी चल रहा है।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:00 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 06:00 AM (IST)
coronavirus  की चेन तोड़ने के लिए आज रात आठ बजे से प्रयागराज में लागू होगा दो दिन के लिए कर्फ्यू
कोरोना कर्फ्यू शुक्रवार की रात आठ बजे से लागू होकर सोमवार की सुबह सात बजे तक रहेगा।

प्रयागराज, जेएनएन। कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए लाकडाउन तो नहीं लगाया जा रहा है लेकिन सप्ताह के आखिरी दो दिनों में सैनिटाइजेशन के लिए कोरोना कर्फ्यू लागू किया जा रहा है। कोरोना कर्फ्यू शुक्रवार की रात आठ बजे से लागू होकर सोमवार की सुबह सात बजे तक रहेगा।

डीएम का यह आदेश तीन मई तक रहेगा प्रभावी

कोरोना का संक्रमण न बढ़े और लोग सुरक्षित रहे। इसके लिए पिछले कई दिनों नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है। इससे भी स्थिति नियंत्रण में नहीं आई तो अब शनिवार और रविवार को कोरोना कर्फ्यू लगाया जा रहा है। चूंकि नाइट कर्फ्यू भी चल रहा है। इसलिए इसकी शुरुआत शुक्रवार रात आठ बजे से ही शुरू हेा जाएगी। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने बताया कि कोरोना के कर्फ्यू के दौरान सैनिटाइजेशन का काम किया जाएगा। इस दौरान लोगों को अपने घरों में ही रहना है, केवल आवश्यक कार्य के लिए ही निकलें।


ज्यादातर दफ्तर और दुकानें भी रहेंगी बंद

नगर निगम और स्वास्थ्य को छोड़कर अन्य दफ्तर बंद रहेेंगे। उद्योगों में भी केवल वही चलेंगे, जो जरूरी होंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान दूध, सब्जी, गैस, पेट्रोल, डीजल और दवा की ही दुकानें खुलेंगी। शहर के जो इलाके सील किए गए हैं, वहां पर होम डिलीवरी कराई जाएगी। लोगों को सड़कों पर बेवजह नहीं निकलना है। इस दौरान धार्मिक आयोजन घरों में मनाने हैं। बताया कि आवश्यक कार्यों के लिए घर से निकल रहे लोग मास्क जरूर लगाएं। बिना मास्क पकड़े गए तो पहली बार एक हजार और दूसरी बार दस हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा

chat bot
आपका साथी