Covid-19 Vaccine: भाजपा महानगर अध्‍यक्ष बोले- आइए कोरोना वैक्सीन लगवाइए, अब उम्र की कोई सीमा नहीं

Covid-19 Vaccine भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण करके ही हम देश को कोरोना से बचा सकेंगे। इसके लिए संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता जागरूकता अभियान का हिस्सा बनेगा। वह अपने आसपास के लोगों को वैक्सीन संबंधी जरूरी जानकारी भी देगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 08:54 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 08:54 AM (IST)
Covid-19 Vaccine: भाजपा महानगर अध्‍यक्ष बोले- आइए कोरोना वैक्सीन लगवाइए, अब उम्र की कोई सीमा नहीं
भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कोविड-19 टीकाकरण को कोरोना से बचाव के लिए आवश्‍यक बताया।

प्रयागराज, जेएनएन। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा और साहसिक कदम उठाया है। अब कोविड-19 की लड़ाई को और मजबूती से लड़ा जाएगा। वैक्सीनेशन को लेकर उम्र संबंधी बाधा खत्म कर दी गई है। एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग वैक्सीन लगवा सकेंगे। यह हम सब की जिम्मेदारी है कि जल्द से जल्द अपने निकटतम केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीन लगवाएं। यह कहना है भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी का।

भाजपा कार्यकर्ता वैक्सीन संबंधी जरूरी जानकारी लोगों को देंगे

भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण करके ही हम देश को कोरोना से बचा सकेंगे। इसके लिए संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता जागरूकता अभियान का हिस्सा बनेगा। वह अपने आसपास के लोगों को वैक्सीन संबंधी जरूरी जानकारी भी देगा। यदि कहीं कोविड-19 से बचाव संबंधी दिशा निर्देशों का उल्लंघन हो रहा होगा तो उसके प्रति भी सभी को सजग किया जाएगा। आम जनमानस की भी जिम्मेदारी है कि संक्रमण की चेन तोडऩे में मदद करें। ऐसा करने पर ही वह खुद भी संक्रमण से बचेंगे और उनके परिवार के लोग भी स्वस्थ रह सकेंगे।

बूथ स्तर पर चलेगा जागरूकता अभियान

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा बूथ स्तर पर सभी को जागरूक करेगी। यह जरूर है कि इसके लिए कार्यकर्ता सड़कों पर झुंड के रूप में नहीं निकलेंगे। वह फोन पर या अकेले लोगों से संपर्क करेंगे। सभी से आह्वान किया जाएगा कि मेरा बूथ कोरोना मुक्त अभियान का हिस्सा जरूर बनें। यह किसी पार्टी की जिम्मेदारी नहीं है। यह सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। अन्य दलों के लोग भी इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं। इसकी वजह यह कि हम स्वस्थ समाज की संकल्पना को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी