Covid-19 Vaccination: प्रयागराज में अब तक लक्ष्‍य के सापेक्ष 47 फीसद लोग लगवा चुके हैं कोरोनारोधी टीका

Covid-19 Vaccination प्रयागराज स्वास्थ्य विभाग ने जो आंकड़े बताए हैं उसके अनुसार पहले दिन 16 जनवरी से 11 सितंबर तक कुल 2161 930 लोगों को टीके लग गए। इसमें 1990735 को कोविशील्ड 169314 को कोवैक्सीन और 1881 को स्पुतनिक के टीके लगे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 09:34 AM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 09:34 AM (IST)
Covid-19 Vaccination: प्रयागराज में अब तक लक्ष्‍य के सापेक्ष 47 फीसद लोग लगवा चुके हैं कोरोनारोधी टीका
कोरोना वायरस से जंग के खिलाफ प्रयागराज के लोग जागरूक हैं। कोविड-19 वैक्‍सीन लगवाने में उत्‍साहित हैं।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए लोग जागरूक हो चुके हैं। वैक्सीन को कोरोना से सुरक्षा कवच के रूप में मानने वालों की फेहरिश्त लंबी होती जा रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रयागराज जनपद में कुल लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 47 फीसद लोग टीके लगवा चुके हैं। इनमें सबसे अधिक उत्साह सितंबर माह में दिखा क्योंकि एक से 11 सितंबर तक तीन लाख 60 हजार 734 लोगों ने टीके लगवा लिए हैं। दाम महंगा होने के बावजूद स्पुतनिक वैक्सीन ने भी लोगों पर अपना भरोसा जताया।

1881 लोगों ने लगवाई स्‍पुतनिक वैक्‍सीन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिए गए आंकड़े बताते हैं कि पहले दिन 16 जनवरी से 11 सितंबर तक कुल 21,61, 930 लोगों को टीके लग गए। इसमें 1990735 को कोविशील्ड, 1,69,314 को कोवैक्सीन और 1881 को स्पुतनिक के टीके लगे। स्वास्थ्य विभाग ने जनपद में टीकाकरण का कुल लक्ष्य 4610636 रखा है, जिसमें 1717629 (37 फीसद) को पहली डोज, 444301 (26 फीसद) को दूसरी डोज (कुल 47 फीसद) लग चुकी है। जिन 2161930 लोगों को 11 सितंबर तक टीके लगाए गए उनमें 12,30, 349 पुरुष, 9,30,686 महिला व 895 अन्य हैं।

लाभार्थियों के आंकड़े

माह              कुल        पुरुष        महिला

जनवरी       11054       3287       7767

फरवरी        51575      33969     17604

मार्च           117625     73807     43801

अप्रैल         186853     108768   78055

मई            221808     134801   86910

जून           2,74860    167198   107561

जुलाई        352925     214550   138248

अगस्त       584496     313523   270657

सितंबर      360734     180446    180083

कोरोना के नहीं मिले एक भी संक्रमित

कोरोना वायरस इन दिनों सुस्ती के आलम में है। सितंबर में लोगों को राहत मिल रही है। रविवार को 6926 नमूने की जांच में एक भी संक्रमित नहीं पाया गया। सितंबर में यह तीसरा अवसर है जब जिले में कोरोना का आंकड़ा शून्य रहा। आठ और 11 सितंबर को कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला था। एक संक्रमित को डिस्चार्ज भी किया गया। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. एके तिवारी का कहना है कि कोरोना संक्रमण अब नहीं हो रहा है। इसका मतलब यह नहीं कि लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन छोड़ दें। कहा कि घर से बाहर निकलें तो मास्क जरूर लगाएं, हाथ को सैनिटाइज करते रहें और भीड़ में जाने से भी बचना होगा।

chat bot
आपका साथी