COVID-19 मरीजों के तीमारदार ध्यान दें, आज शहर के प्रमुख कोविड अस्पतालों में बेड की उपलब्धता जानें
हासिमपुर रोड स्थित कमला नेहरू मेमोरियल हॉस्पिटल नवाब यूसुफ रोड पर स्थित रेलवे अस्पताल महात्मा गांधी रोड स्थित स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) स्टैनली रोड स्थित तेज बहादुर सप्रू कोविड अस्पतालों में बेडों की आज क्या स्थिति है यहां हम बता रहे हैं।
प्रयागराज, जेएनएन। कोविड-19 संक्रमित मरीजों के परिवार के सदस्यों के लिए यह खबर जानकारी देने वाली है। कोरोना संक्रमित अपने मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने जा रहे हैं तो इस पर जरूर ध्यान दें। प्रयागराज के सरकारी और प्रमुख कोविड अस्पतालों में उपलब्ध कितने बेड हैं, इसकी हम आपको जानकारी दे रहे हैं।
कोविड अस्पतालों के वार्डों में बेडों की स्थिति
हासिमपुर रोड स्थित कमला नेहरू मेमोरियल हॉस्पिटल, नवाब यूसुफ रोड पर स्थित रेलवे अस्पताल, महात्मा गांधी रोड स्थित स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन), स्टैनली रोड स्थित तेज बहादुर सप्रू अस्पताल में बेडों की क्या स्थिति है। यानी किस अस्पताल में कितने आइसीयू, एचडीयू, आइएसओ 02, आइएसओ! 02 के साथ ही कहां वेंटिलेटर के बेड खाली हैं।
कमला नेहरू मेमोरियल हॉस्पिटल (सुबह 10.14 बजे तक की स्थिति)
आइसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट)- 5 की क्षमता है 5 खाली थे।
एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट)- यहां एक भी नहीं है।
आइएसओ 02 (आइसोलेशन वार्ड बिथआउट ऑक्सीजन)- 12 की क्षमता है 9 खाली थे।
आइएसओ! 02 (आइसोलेश वार्ड बिथ ऑक्सीजन)- 3 की क्षमता है और तीनों खाली थे।
वेंटिलेटर - 1 है और खाली था।
रेलवे अस्पताल नवाब यूसुफ रोड (सुबह 8.38 बजे तक की स्थिति)
आइसीयू- 7 की क्षमता है लेकिन एक भी खाली नहीं था।
एचडीयू- 12 की क्षमता है लेकिन एक भी खाली नहीं था।
आइएसओ 02- 81 की क्षमता है 66 खाली था।
आइएसओ! 02- एक की भी व्यवस्था नहीं है।
वेंटिलेटर - 10 हैं सभी खाली थे।
स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (अपडेट नहीं, कल सुबह 8.38 बजे तक की स्थिति)
आइसीयू- 314 की क्षमता है लेकिन 15 खाली थे।
एचडीयू- इसकी यहां व्यवस्था नहीं है।
आइएसओ 02- 224 की क्षमता है 104 खाली थे।
आइएसओ! 02- एक की भी व्यवस्था नहीं है।
वेंटिलेटर - 110 हैं 15 खाली थे।
तेज बहादुर सप्रू अस्पताल (अपडेट नहीं, कल सुबह 11.23 बजे तक की स्थिति)
आइसीयू- 20 की क्षमता है 4 खाली थे।
एचडीयू- इसकी यहां व्यवस्था नहीं है।
आइएसओ 02- 140 की क्षमता है 73 खाली थे।
आइएसओ! 02- एक की भी व्यवस्था नहीं है।
वेंटिलेटर - 35 हैं जिनमें 27 खाली थे।