Coronavirus Prayagraj News Update: आप भी जानें, शहर के प्रमुख कोविड अस्पतालों में बेड की क्या है स्थिति
Coronavirus Prayagraj News Update हम आपके समक्ष मौजूदा स्थिति की जानकारी दे रहे हैं। खबर के माध्यम से हम बताएंगे कि प्रयागराज के किन अस्पतालों में बेड मिल सकता है। आप उसी अस्पताल में लेकर मरीज को पहुंचें और परेशान न होना पड़े।
प्रयागराज, जेएनएन। कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में मरीजों के तीमारदार अधिक परेशान हैं। वह कोरोना संक्रमित मरीजों को लेकर एक से दूसरे अस्पताल का चक्कर लगाते हैं। हालांकि वहां जाने पर पता चलता है कि उस अस्पताल में तो बेड ही खाली नहीं है। ऐसे में हैरान और परेशान मरीज के परिवार के लोग यह नहीं समझ पाते कि किस अस्पताल में जाएं। इस बीच मरीज की हालत भी गंभीर हो जाती है। ऐसे में यहां हम आपको बता रहे हैं कि प्रयागराज के सरकारी अस्पतालों में बेड की क्या स्थिति है, यानी किस अस्पताल में सुविधा मिल सकती है।
जानें, अस्पतालों के वार्डों में बेडों की संख्या
हम आपके समक्ष मौजूदा स्थिति की जानकारी दे रहे हैं। खबर के माध्यम से हम बताएंगे कि प्रयागराज के किन अस्पतालों में बेड मिल सकता है। आप उसी अस्पताल में लेकर मरीज को पहुंचें और परेशान न होना पड़े। हासिमपुर रोड स्थित कमला नेहरू मेमोरियल हॉस्पिटल, नवाब यूसुफ रोड पर स्थित रेलवे अस्पताल, महात्मा गांधी रोड स्थित स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन), स्टैनली रोड स्थित तेज बहादुर सप्रू अस्पताल में आप जानें वास्तविक स्थिति।
कमला नेहरू मेमोरियल हॉस्पिटल
आइसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट)- 5 की क्षमता है लेकिन दोपहर तीन बजे तक 4 खाली थे।
एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट)- यहां एक भी नहीं है।
आइएसओ 02 (आइसोलेशन वार्ड बिथआउट ऑक्सीजन)- 12 की क्षमता है दोपहर तीन बजे तक 9 खाली थे।
आइएसओ! 02 (आइसोलेश वार्ड बिथ ऑक्सीजन)- 3 की क्षमता है और तीनों दोपहर तीन बजे तक खाली थे।
वेंटिलेटर - 1 है और दोपहर तीन बजे तक वह खाली था।
रेलवे अस्पताल नवाब यूसुफ रोड
आइसीयू- 7 की क्षमता है लेकिन शाम छह बजे तक एक भी खाली नहीं था।
एचडीयू- 12 की क्षमता है लेकिन शाम छह बजे तक एक भी खाली नहीं था।
आइएसओ 02- 81 की क्षमता है शाम छह बजे तक 66 खाली था।
आइएसओ! 02- एक की भी व्यवस्था नहीं है।
वेंटिलेटर - 10 हैं शाम छह बजे सभी खाली थे।
स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल
आइसीयू- 314 की क्षमता है लेकिन सुबह 8.38 बजे तक 15 खाली थे।
एचडीयू- इसकी यहां व्यवस्था नहीं है।
आइएसओ 02- 224 की क्षमता है लेकिन सुबह 8.38 बजे तक 104 खाली थे।
आइएसओ! 02- एक की भी व्यवस्था नहीं है।
वेंटिलेटर - 110 हैं सुबह 8.38 बजे तक 15 खाली थे।
तेज बहादुर सप्रू अस्पताल
आइसीयू- 20 की क्षमता है, सुबह 11.23 बजे तक 4 खाली थे।
एचडीयू- इसकी यहां व्यवस्था नहीं है।
आइएसओ 02- 140 की क्षमता है लेकिन सुबह 11.23 बजे तक 73 खाली थे।
आइएसओ! 02- एक की भी व्यवस्था नहीं है।
वेंटिलेटर - 35 हैं सुबह 11.23 बजे तक 27 खाली थे।