Coronavirus Prayagraj News: कोविड-19 वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे भाजपाई, यह है तैयारी

Coronavirus Prayagraj News भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि लोगों बताया जाएगा कि कोरोना वैक्सीन सुरक्षित है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। यदि कोई वैक्सीनेशन सेंटर तक जाने में असमर्थता जताता है तो उसके सेंटर तक ले जाने का प्रयास होगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 09:16 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 09:16 AM (IST)
Coronavirus Prayagraj News: कोविड-19 वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे भाजपाई, यह है तैयारी
कोविड-19 टीकाकरण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने का काम प्रयागराज के भाजपा कार्यकर्ता करेंगे।

प्रयागराज, जेएनएन। कोरोना वायरस संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में सभी को कोरोना से बचाव संबंधी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन कराने व वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की मुहिम भाजपाइयों ने शुरू की है। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि महानगर इकाई के सभी सदस्य जो 45 वर्ष या उससे ऊपर हैं के हैं, कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं। अब वह दूसरों को इसके लिए प्रेरित करेंगे। किसी के मन में यदि कोई संदेश है तो उसका भी समाधान करेंगे।

भीड़ या झुंड में जागरूकता अभियान नहीं चलाया जाएगा

भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि यह जागरूकता अभियान झुंड में या भीड़ के रूप में नहीं चलाया जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता सिर्फ अपने आसपास के लोगों को प्रेरित करेंगे। प्रयास होगा कि अधिकांश लोगों को फोन कर इस संबंध में जानकारी दी जाए। यह भी बताया जाएगा कि कोरोना वैक्सीन सुरक्षित है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। यदि कोई वैक्सीनेशन सेंटर तक जाने में असमर्थता जताता है तो उसके सेंटर तक ले जाने का प्रयास होगा।

यह समय राजनीति का नहीं लोगों को बचाने का है : विभवनाथ भारती

भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती का कहना है कि यह बहुत ही कठिन समय है। इस समय किसी दल विशेष में बंधकर राजनीति करने का नहीं है। यह वास्तव में मानवीय संवेदनाओं को जीवित करने व समाज हित में कार्य करने का समय है। यह भी ध्यान रखना होगा कि जन सेवा में कोविड-19 से बचाव संबंधी नियमों का उल्लंघन न हो। प्रत्येक कार्यकर्ता को सजग रहना होगा। दूसरों के लिए जो मदद कर सकें उसके लिए तत्पर भी रहना होगा। समाज के सभी लोग सुरक्षित होंगे तभी आगे राजनीति भी होगी। प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित रखने की कोशिश हो।

chat bot
आपका साथी