UP Panchayat Chunav पर कोरोना वायरस का साया, चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मी ग्लब्स पहनकर करवाएंगे मतदान

चुनाव मतदान में जिन महिलाओं की ड्यूटी लगी है वह ज्यादा परेशान हैं। प्रशासन ने ऐसी समस्या से निपटने के लिए व्यवस्था की है। अफसरों ने कहा कि चुनाव कराने वाले सभी कर्मचारियों को ग्लब्स मास्क और सैनिटाइजर दिए जाएंगे। उनको घबराने की जरूरत नहीं है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 09:57 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 09:57 AM (IST)
UP Panchayat Chunav पर कोरोना वायरस का साया, चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मी ग्लब्स पहनकर करवाएंगे मतदान
कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान प्रयागराज में पंचायत चुनाव का मतदान 15 अप्रैल को होगा।

प्रयागराज, जेएनएन। कोरोना वायरस के मामलों में एकाएक बढ़ोतरी हुई है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस दौर में जिन लोगों की ड्यूटी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगी है, वह कुछ ज्यादा ही परेशान हैं। चुनाव के दौरान भारी संख्या में लोग मतदान करने पहुंचेंगे। ऐसे में मतदान करवाने वाले लोगों के लिए कोरोना से बचना मुश्किल रहेगा।

खासकर चुनाव में जिन महिलाओं की लगी है वह ज्यादा परेशान हैं कि कहीं कोरोना संक्रमित न हो जाएं। फिलहाल प्रशासन ने ऐसी समस्या से निपटने के लिए व्यवस्था की है। अफसरों ने कहा कि चुनाव कराने वाले सभी कर्मचारियों को ग्लब्स, मास्क और सैनिटाइजर दिए जाएंगे। उनको घबराने की जरूरत नहीं है।

प्रयागराज में पंचायत चुनाव को मतदान 15 अप्रैल को होगा

प्रयागराज में 15 अप्रैल को मतदान होगा। जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए जिले के करीब 34 लाख ग्रामीण वोट करेंगे। मतदान के लिए गांवों में 5269 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 21076 कर्मचारी मतदान के लिए लगाए गए हैं। इसके अलावा 20 फीसद 4216 कर्मचारी रिजर्व में रहेंगे। इस तरह कुल 25292 कर्मचारियों की ड्यूटी मतदान कराने में लगी रहेगी। इन कर्मचारियों को पिछले एक हफ्ते से ट्रेनिंग दी जा रही है। इस दौरान कर्मचारियों को कोरोना से बचने के टिप्स भी दिए जा रहे हैं।

बिना मास्‍क लगाने वाले मतदाता वोट नहीं दे सकेंगे

प्रभारी जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम वित्त एवं राजस्व एमपी सिंह ने बताया कि चुनाव कराने जाने वाले सभी कर्मचारियों को मास्क, सैनिटाइजर और ग्लब्स दिया जाएगा। वह मास्क लगाकर और ग्लब्स पहनकर ही मतदान करवाएंगे। 45 साल या इससे अधिक उम्र वाले कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाई जा रही है। इसलिए चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी घबराए नहीं। एहतियात बरतकर कोरोना से बचना है। उन्होंने बताया कि मतदान करने आने वाले हर व्यक्ति को भी मास्क लगाना अनिवार्य होगा। जो ग्रामीण बिना मास्क के आएगा, वोट नहीं दे पाएगा।

chat bot
आपका साथी