Coronavirus Effect in Prayagraj : राज्य विवि में साप्ताहिक रोस्टर प्रणाली लागू,50 फीसद कर्मचारियों को घर से कार्य के निर्देश

राज्य विवि ने तत्काल प्रभाव से इस व्यवस्था को लागू भी कर दिया। साथ ही उत्तर प्रदेश राजर्षि टन्डन मुक्त विश्वविद्यालय ने भी सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी। इसके अलावा पाठ्यक्रम से सम्बंधित कक्षाएं और शिक्षण कार्य संस्थान परिसर में न होकर ऑनलाइन मोड में संचालित किए जाएंगे।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 04:50 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 04:50 PM (IST)
Coronavirus Effect in Prayagraj : राज्य विवि में साप्ताहिक रोस्टर प्रणाली लागू,50 फीसद कर्मचारियों को घर से कार्य के निर्देश
कर्मचारियों के लिए 50 फीसद रोस्टर उपस्थिति की व्यवस्था लागू की गई है।

प्रयागराज,जेएनएन। प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में कोरोना के वजह से रोस्टर प्रणाली लागू की गई है। शासन के निर्देश पर कुलपति डॉक्टर अखिलेश कुमार सिंह के अनुमोदन कर बाद सहायक रजिस्ट्रार डॉक्टर कुलदीप सिंह ने आदेश भी जारी कर दिया है।

उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव अब्दुल समद ने प्रदेश के सभी राज्य और निजी विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र जारी किया। इसमें कहा गया है कि विश्वविद्यालय की तरफ से आयोजित की जा रही परीक्षाओं और प्रायोगिक परीक्षाओं को 15 मई तक स्थगित कर दिया जाए।

राज्य विवि ने तत्काल प्रभाव से इस व्यवस्था को लागू भी कर दिया। साथ ही उत्तर प्रदेश राजर्षि टन्डन मुक्त विश्वविद्यालय ने भी सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी। इसके अलावा पाठ्यक्रम से सम्बंधित कक्षाएं और शिक्षण कार्य संस्थान परिसर में न होकर ऑनलाइन मोड में संचालित किए जाएंगे। इस अवधि में विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ले प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। परिसर में शिक्षकों की उपस्थिति के सम्बंध में कुलपति और महाविद्यालय के प्राचार्य निर्णय लेंगे। इस संदर्भ में कुलपति डॉक्टर अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी शिक्षकों को घर से ही ऑनलाइन मोड में क्लास लेने को कहा गया है।

इसके अलावा शासन से यह भी कहा गया है कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में कार्यरत समूह ख, ग और घ के कर्मचारियों को 50 फीसद उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए साप्ताहिक रोस्टर लागू करें। इसके तहत 50 फीसद कर्मचारी वैकल्पिक रूप में आएंगे। जबकि, 50 फीसद कर्मचारियों को घर से ही कार्य करने को कहा गया है।

कुलपति डॉक्टर अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर शिक्षकों को ऑनलाइन मोड में क्लास लेने को कहा गया है। यदि आवश्यक होगा तभी उन्हेंं बुलाया जाएगा। कर्मचारियों के लिए 50 फीसद रोस्टर उपस्थिति की व्यवस्था लागू की गई है।

chat bot
आपका साथी