Coronavirus Effect in Prayagraj : संक्रमण से जंग में आगे आए स्वयंसेवी संगठन, संसाधन करा रहे मुहैया

डॉ. अर्पण धर दुबे ने बताया कि केंद्रीय कारागार नैनी को इससे पहले भी चार माह की खुराक क्लब की ओर से दी गई थी। उसका असर भी दिखाई दिया था तब लोग कम संख्या में संक्रमित हुए थे। फिर जरूरत के अनुसार दवा दी जा रही है।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 03:45 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 03:45 PM (IST)
Coronavirus Effect in Prayagraj : संक्रमण से जंग में आगे आए स्वयंसेवी संगठन, संसाधन करा रहे मुहैया
संगठन ने दो महीने के लिए होम्योपैथी की दवा, आर्सेनिक एल्बम जेल प्रशासन को उपलब्ध कराया है।

प्रयागराज,जेएनएन। लायंस क्लब इलाहाबाद,  अरुणिमा, लायंस क्लब एंजिल्स एवं लायंस आकाश के संयुक्त रूप से कोरोना संक्रमण से लडऩे का संकल्प लिया है। इस प्रयास में जरूरतमंद लोगों व संस्थाओं को संसाधन मुहैया कराए जा रहे हैं। केंद्रीय कारागार नैनी में भी कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इसे देखते हुए संगठनों ने दो महीने के लिए होम्योपैथी की दवा, आर्सेनिक एल्बम जेल प्रशासन को उपलब्ध कराया है। 9400 खुराक दो माह के लिए बंदियों व पुलिसकॢमयों को क्लब की ओर से दिए गए। इस मौके पर केंद्रीय कारागार नैनी के वरिष्ठ जेल अधीक्षक, डीआईजी जेल पी एन पांडेय ने कहा कि मानव इतिहास में कई विपदा आई लेकिन कोरोना जैसी चुनौती कभी नहीं आई। इसका मुकाबला सजगता और संगठित होकर ही किया जा सकता है। लोगों को दूसरे की मदद के लिए आगे आना होगा। ध्यान रहे इस मदद में कोविड-19 से बचाव के दिशा निर्देशों का भी ठीक से पालन करना होगा। ऐसा न हो कि मदद के लिए हाथ बढ़ाते समय स्वयं जरूरी निर्देशों का पालन करना भूल जाएं।

पहले भी जेल प्रशासन को मुहैया कराई गई थी दवा

डॉ. अर्पण धर दुबे ने बताया कि केंद्रीय कारागार नैनी को इससे पहले भी चार माह की खुराक क्लब की ओर से दी गई थी। उसका असर भी दिखाई दिया था तब लोग कम संख्या में संक्रमित हुए थे। फिर जरूरत के अनुसार दवा दी जा रही है। यदि और भी जरूरत पड़ेगी तो आगे सहयोग दिया जाता रहेगा। लायंस क्लब की अनुरागिनी सिंह ने बताया कि संकट की घड़ी में सभी को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढऩा होगा। यही अवसर है जब मानव सेवा पूरी तल्लीनता से करना होगा।

chat bot
आपका साथी