Coronavirus Prayagraj News :... जब संक्रमित मरीज बोला, डॉक्‍टर साहब दवा नहीं अफीम दीजिए

Coronavirus Prayagraj News संतरविदास नगर (भदोही) के खेमापुर निवासी एक 60 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज लेवल-थ्री के कोविड अस्पताल एसआरएन में भर्ती है। वह सिनेमाघर में काम करता था। उसे वार्ड नंबर 13 में भर्ती कराया गया है। वह डॉक्टरों से अफीम की मांग कर रहा है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 06:00 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 07:21 AM (IST)
Coronavirus Prayagraj News :... जब संक्रमित मरीज बोला, डॉक्‍टर साहब दवा नहीं अफीम दीजिए
मरीज अफीम की मांग कर रहा है, डॉक्टर भी उसे समझा रहे हैं कि वह नुकसानदायक है।

प्रयागराज, जेएनएन। स्वरूपरानी नेहरू कोविड अस्पताल के एचडीयू वार्ड में भर्ती एक कोरोना मरीज अफीम की मांग कर रहा है। इलाज करने आ रहे डाक्टरों से हाथ जोड़कर वह गुहार लगा रहा है कि डॉक्टर साहब, मुझे दवा मत दीजिए सिर्फ अफीम दिला दीजिए। मरीज की इस मांग से अस्पताल प्रशासन व अन्य मरीज भी परेशान है। इतना ही नहीं वह मरीज बार-बार वार्ड से बाहर निकलकर अस्पताल में घूमने लगता है फिर उसे पकड़कर वार्ड में ले लाया जाता है।

कोविड लेवल थ्री एसआरएन अस्‍पताल में भर्ती है भदोही का मरीज

संतरविदास नगर (भदोही) के खेमापुर निवासी एक 60 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज लेवल-थ्री के कोविड अस्पताल एसआरएन में भर्ती है। वह सिनेमाघर में काम करता था। उसे वार्ड नंबर 13 में भर्ती कराया गया है। वह जब से वार्ड में आया है तभी से डॉक्टरों से अफीम की मांग कर रहा है। डॉक्टरों ने समझाया तो वह नर्स, वार्ड ब्वॉय व स्वीपर से भी अफीम लाने की गुहार कर रहा है।

दो दिन पहले वार्ड से निकलकर चला गया था संगम

दो दिन पहले तो उसने हद कर दी और रात दो बजे वार्ड से गायब हो गया। खोजबीन शुरू हुई तो कुछ देर बाद पता चला कि वह गंगा स्नान के लिए संगम गया था। अस्पताल प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि उस मरीज पर विशेष नजर रखी जाए। डॉक्टर उस मरीज के स्वजन को भी इसकी जानकारी दे चुके हैं।

डॉक्‍टरों की टीम मरीज पर कर रही खास निगरानी

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह का कहना है, मरीज अफीम की मांग कर रहा है, डॉक्टर भी उसे समझा रहे हैं कि वह नुकसानदायक है। वैसे हमारी टीम उस मरीज पर नजर रखे हुए है। निगेटिव होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी