Corona Lockdown in Prayagraj: कोरोना कर्फ्यू कल सुबह 7 बजे तक, फिर से गुलजार होंगे बाजार और बढ़ेगी चहल-पहल

Corona Lockdown in Prayagraj यूपी सरकार ने पिछले शुक्रवार की रात आठ बजे से लॉकडाउन लगाया था। वहीं दो बार बढ़ाकर इसे 10 मई की सुबह सात बजे तक कर दिया गया था। कोरोना कर्फ्यू के कारण आवश्यक सामग्री की दुकानें खुल रही हैं। कल सुबह लॉकडाउन समाप्‍त होगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 09:45 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 09:45 AM (IST)
Corona Lockdown in Prayagraj: कोरोना कर्फ्यू कल सुबह 7 बजे तक, फिर से गुलजार होंगे बाजार और बढ़ेगी चहल-पहल
लॉकडाउन कल सुबह समाप्‍त होगा। इसके बाद प्रयागराज के बाजारों में चहल-पहल शुरू हो जाएगा।

प्रयागराज, जेएनएन। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन यानी कोरोना कर्फ्यू लगाया है। लॉकडाउन की मियाद सोमवार से खत्म होने वाली है। इससे प्रयागराज शहर के बाजार फिर से खुल जाएंगे और चहल-पहल बढ़ेगी। बाजार गुलजार होने से व्यापारियों का कारोबार जरूर शुरू होगा। यही उम्‍मीद कारोबारियों ने जताई है। हालांकि भीड़भाड़ बढऩे से संक्रमण में इजाफा होने का भी खतरा जताया जा रहा है। 

यूपी सरकार ने दो बार बढ़ाया लॉकडाउन

यूपी सरकार ने पिछले शुक्रवार की रात आठ बजे से लॉकडाउन लगाया था। वहीं दो बार बढ़ाकर इसे 10 मई की सुबह सात बजे तक कर दिया गया था। कोरोना कर्फ्यू के कारण आवश्यक सामग्री की दुकानें खुल रही थीं लेकिन, वह भी सुबह छह बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक ही। वहीं बाजार पूरी तरह बंद थे। अन्य तरह की दुकानें नहीं खुल रही हैं। 

लॉकडाउन में होम डिलीवरी के लिए थोक कारोबारियों का मोबाइल नंबर जारी है

किराना दुकानों पर सामानों की आपूर्ति की कमी न होने देने के मकसद से जिला प्रशासन ने 52 थोक कारोबारियों को होम डिलीवरी के लिए भी अधिकृत किया है। उन सभी के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। हालांकि कारोबारियों के पास खास डिमांड नहीं आ रही। इसकी वजह किराना व्यापारियों द्वारा दुकानों पर बैठकर अपने हिसाब से सामानों का मिलान करके खरीदने की प्रवृत्ति मानी जा रही है। बिक्री न बढऩे की वजह से खाद्य सामग्री की थोक कीमतों में उछाल न होने के दावे किए जा रहे हैं लेकिन, फुटकर में दुकानदारों ने ग्राहकों से सामानों के मनमाने दाम वसूल रहे हैं। 

अगर लाॅकडाउन नहीं खुला तो कल से खुलेंगी दुकानें : व्‍यापारी नेता

इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी का कहना है कि थोक दुकानें 12 बजे तक खुल रही हैं। सामानों के दामों में वृद्धि नहीं हुई है। अगर लॉकडाउन नहीं बढ़ा तो सोमवार से मंडी पूर्ववत खुलेगी।

chat bot
आपका साथी