Panchayat Chunav के मतदान के बाद प्रतापगढ़ में जारी है तकरार, चुनावी रंजिश में भिड़े प्रधान पद के प्रत्याशी

प्रतापगढ़ जनपद में अंतू क्षेत्र के ईसीपुर में प्रधान पद के प्रत्याशी रहे दो उम्मीदवार आपस में भिड गए। इसीपुर ढेकाही गांव में अरुण कुमार सिंह व विद्या सिंह पंचायत चुनाव में आमने सामने प्रधान के पद का चुनाव लड़ रहे हैं।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 04:59 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 04:59 PM (IST)
Panchayat Chunav के मतदान के बाद प्रतापगढ़ में जारी है तकरार, चुनावी रंजिश में भिड़े प्रधान पद के प्रत्याशी
पंचायत चुनाव बीतने के बाद प्रत्याशियों की अब आपस में खुन्नस निकल रही है

प्रयागराज, जेएनएन। पंचायत चुनाव बीतने के बाद प्रत्याशियों की अब आपस में खुन्नस निकल रही है। प्रतापगढ़ जनपद में अंतू क्षेत्र के ईसीपुर में प्रधान पद के प्रत्याशी रहे दो उम्मीदवार आपस में भिड गए। इसीपुर ढेकाही गांव में अरुण कुमार सिंह व विद्या सिंह पंचायत चुनाव में आमने सामने प्रधान के पद का चुनाव लड़ रहे हैं।

पुलिस ने शांतिभंग में किया चालान

मंगलवार की  रात करीब साढे आठ बजे चुनावी रंजिश में दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों में  मारपीट हुई। सूचना पर अंतू थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों से अरुण सिंह, निर्भय सिंह व मनीष सिंह व एक अन्य को अपने साथ पकड़ कर थाने ले आई। पुलिस ने बुधवार को आरोपियों का शांति भंग में चालान कर दिया।

जरा सी बात पर कर लिया खून खराबा

अंतू थाना क्षेत्र के पूरे तिल विक्रम निवासी त्रिभुवन सरोज मंगलवार शाम स्वजनों के साथ खेत में काम कर रहे थे। इस बीच उनकी बकरी पड़ोस के जियालाल सरोज के खेत में लगे आम के बाग में चली गई। वहां बकरी आम की पत्तियां खाने लगी। जियाला की निगाह जब बकरी के आम की पत्तियां खाने पर पड़ी तो वह आग बबूला हो गया। उसने बकरी को पीटते हुए खेत से बाहर निकाल दिया। इस पर त्रिभुवन ने बकरी को पीटने से मना किया तो दोनो में विवाद हो गया। विवाद बढने पर जियालाल के परिवार के आधा दर्जन लोगों ने त्रिभुवन व उनके परिवार पर लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। त्रिभुवन और उनके परिवार के इंद्र भवन ,बीपत व सोना देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। बुधवार को  त्रिभुवन ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है।

chat bot
आपका साथी