प्रयागराज के थरवई में ठेकेदार से 10 हजार की लूट, बदमाशों ने मारपीट कर लहूलुहान भी किया

ओवरटेक कर बदमाशों ने बाइक रोकी तो ओम प्रकाश कुछ समझ न सके। इसी दौरान तीनों बदमाशों ने जबरन उससे उलझ गए। वे ओम प्रकाश की पिटाई करने लगे। मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ओम प्रकाश का सिर फट गया। इसके बाद लूटकर फरार हो गए।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 01 Sep 2021 04:35 PM (IST) Updated:Wed, 01 Sep 2021 04:35 PM (IST)
प्रयागराज के थरवई में ठेकेदार से 10 हजार की लूट, बदमाशों ने मारपीट कर लहूलुहान भी किया
थरवई में ठेकेदार को मारपीट कर जख्‍मी करने के बाद बदमाशों ने लूट लिया।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। वे वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। अब थरवई थाना क्षेत्र के पडि़ला मुख्‍य मार्ग पर लूट की घटना हुई। बाइक सवार बदमाशों ने ठेकेदार को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद मोबाइल और 10  हजार रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांबिंग की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है।

ओम प्रकाश भारतीया पुत्र स्वर्गीय तुलसी राम (36) सोरांव थाना क्षेत्र के बरचनपुर का रहने वाला है। वह मकान निर्माण में ठेकेदारी करता है। वह मजदूर सोनू पुत्र अर्जुन निवासी बरचनपुर थाना सोरांव के साथ बाइक से मंगलवार की रात में अपने घर की ओर जा रहा था। पड़िला बाजार से आधा किलोमीटर दूर डीघी गांव के समीप वे पहुंचे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने ओम प्रकाश भारतीया की बाइक को ओवरटेक करके रोका। 

ओवरटेक कर बदमाशों ने बाइक रोकी तो ओम प्रकाश कुछ समझ न सके। इसी दौरान तीनों बदमाशों ने जबरन उससे उलझ गए। वे ओम प्रकाश की पिटाई करने लगे। मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ओम प्रकाश का सिर फट गया। भुक्तभोगी ने बताया कि पिटाई के बाद उसके पास रखे 10 हजार रुपये नकद और मोबाइल छीन लिया। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। ओम प्रकाश ने बताया कि उसी दौरान मार्ग पर कुछ राहगीरों के आ जाने से बदमाश भागे।

बदमाशों के फरार होने के बाद ओम प्रकाश ने घटना की जानकारी थरवई पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर भुक्‍तभोगी से पूछताछ के बाद हुलिया के आधार पर कांबिंग की। हालांकि बदमाश पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। भुक्‍तभोगी ने घटना की लिखित तहरीर थरवई पुलिस को दी है। इस मामले मे थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी