जार्जटाउन में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या

मेडिकल चौराहे के पास बुधवार रात ठेकेदार बच्चा यादव निवासी बाबाजी के बाग की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 12:44 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 12:44 AM (IST)
जार्जटाउन में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या
जार्जटाउन में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या

जागरण संवाददाता, प्रयागराज मेडिकल चौराहे के पास बुधवार रात ठेकेदार बच्चा यादव निवासी बाबाजी का बाग अतरसुइया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम उसके ही साथियों ने दिया। घटना के पीछे रुपये के लेन-देन की बात सामने आ रही है। एसएसपी, एसपी सिटी समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जार्जटाउन पुलिस ने मृतक के दोनों साथियों की तलाश में उसके घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला।

अतरसुइया थाना क्षेत्र के बाबाजी का बाग निवासी बच्चा यादव (40) की दोस्ती चादपुर सलोरी के महेंद्र यादव और अशोक नगर के राजेश यादव से थी। तीनों ने एक फर्म बना रखी थी और एक साथ नगर निगम में ठेकेदार करते थे। करीब दो वर्ष से लगातार रात आठ बजे के बाद वे मेडिकल चौराहे के पास माडल शाप में आते थे। यहा शराब पीने के बाद बगल में मेडिकल स्टोर में बैठते थे। मेडिकल स्टोर संचालक तीनों को जानता था। बुधवार रात आठ बजे बच्चा, महेंद्र और राजेश माडल शाप पर पहुंचे। कुछ देर बाद शराब के नशे में धुत तीनों मेडिकल स्टोर पर पहुंचे और बैठ गए। 8:45 बजे अचानक तीनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पलभर में फायरिंग होने लगी। एक के बाद एक पाच गोली बच्चा के शरीर में उतार दी गई। फायरिंग से अफरातफरी मच गई। हर कोई इधर-उधर भागने लगे। दुकानदार दुकान बंद कर भाग निकले। महेंद्र और राजेश यादव भी वहा से भाग निकले। दस मिनट बाद जार्जटाउन पुलिस मौके पर पहुंची तो वहा बच्चा यादव खून से लथपथ पड़ा था। उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, एसपी सिटी दिनेश सिंह आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक के स्वजन भी आ गए। घरवालों ने महेंद्र और राजेश से किसी प्रकार की रंजिश से इन्कार किया। बताया कि प्रतिदिन बच्चा इन्हीं दोनों के साथ जाते थे। एसपी सिटी दिनेश सिंह का कहना है कि तीनों दोस्त थे। शराब के नशे में उनके बीच विवाद हुआ। महेंद्र और राजेश के पास लाइसेंसी पिस्टल है और दोनों ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दिया। घटना के पीछे रुपये के लेन-देन की बात सामने आ रही है। हमलावर की गिरफ्तारी के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट होगा। उसकी तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है।

chat bot
आपका साथी