लगातार गिरफ्तारी मगर बाज नहीं आ रहे प्रयागराज में वाहन चोर, ​​​​​MLC के भतीजे की चुरा ली फारच्यूनर कार

एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी के दामाद डा. अजय शुक्ला निवासी अमरनाथ झा मार्ग थाना जार्जटाउन ने शनिवार रात आशुतोष की फारच्यूनर कार अपने घर के बाहर खड़ी की थी। देर रात चोर कार का लॉक तोड़कर उसे उठा ले गए। रविवार सुबह चोरी का पता चला तो केस लिखाया

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 03:28 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 03:28 PM (IST)
लगातार गिरफ्तारी मगर बाज नहीं आ रहे प्रयागराज में वाहन चोर, ​​​​​MLC के भतीजे की चुरा ली फारच्यूनर कार
गाड़ियां रोज चोरी हो रही हैं। अब शिक्षक विधायक के भतीजे की भी कार चोरी हो गई।

प्रयागराज, जेएनएन। इधर पखवारे भर के भीतर प्रयागराज में अलग अलग एसओजी और थानों की पुलिस ने कई वाहन चोरों को गिरफ्तार कर दर्जनों गाड़ियां बरामद की लेकिन ताज्जुब की बात यह कि इसके बावजूद अपराधी बाज नहीं आ रहे हैं। गाड़ियां रोज चोरी हो रही हैं। अब शिक्षक विधायक के भतीजे की भी कार चोरी हो गई। जाजर्टाउन थाने की पुलिस ने केस लिखकर छानबीन की लेकिन फिलहाल चोर गिरोह का पता नहीं चल सका है।

घर के बाहर से चुरा ली फारच्यूनर

शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी के भतीजे आशुतोष त्रिपाठी निवासी अल्लापुर की फारच्यूनर कार शनिवार देर रात चोरों ने उड़ा दी। कार शिक्षक विधायक के दामाद ले गए थे। मामले की रिपोर्ट जार्जटाउन थाने में दर्ज कराई गई है। एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी के दामाद डा. अजय शुक्ला निवासी अमरनाथ झा मार्ग थाना जार्जटाउन ने शनिवार रात आशुतोष की फारच्यूनर कार अपने घर के बाहर खड़ी की थी। देर रात चोर कार का लॉक तोड़कर उसे उठा ले गए। रविवार सुबह डा. अजय शुक्ला ने कार को गायब देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पुलिस को देते हुए घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा। इसमें चोर की सभी गतिविधियां कैद थीं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और फुटेज को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि आशुतोष त्रिपाठी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों का पता लगाया जा रहा है।

सूने घर का ताला तोड़कर चोरी

अतरसुइया थाना क्षेत्र के मीरापुर इलाके में रहने वाले सूर्यांश उर्फ रवि पुरवार के घर को शनिवार देर रात चोरों ने खंगाल डाला। घर के लोग दो दिन पहले कहीं बाहर गए हुए हैं। रविवार सुबह आसपास के लोगों ने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा तो सन्न रह गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन घर में किसी के मौजूद न होने के कारण वह भी दाखिल नहीं हुई। सूचना रवि को दी गई। पुलिस का कहना है कि रवि के आने के बाद ही पता चलेगा कि चोर क्या-क्या ले गए हैं।

chat bot
आपका साथी