प्रयागराज में सुधरेगी बिजली व्यवस्था, उपभोक्ताओं को नहीं होगी बिजली की समस्या

मुख्य अभियंता विनाेद गंगवार ने कंट्रोल रूम के कर्मचारियों को भी जरूरी निर्देश दिया है। कहा गया कि जो भी अधिकारी और कर्मचारी फोन नहीं उठाते हैं उनके नाम रजिस्टर में दर्ज किए जाएं। इसकी पूरी रिपोर्ट दी जाए ताकि कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई हो सके।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 04:21 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 04:21 PM (IST)
प्रयागराज में सुधरेगी बिजली व्यवस्था, उपभोक्ताओं को नहीं होगी बिजली की समस्या
बिजली व्‍यवस्‍था को सुधारने के लिए उच्‍च अधिकारियों ने पूरा जोर लगा दिया है।

प्रयागराज, जेएनएन। उमस भरी गर्मी में लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए उच्चाधिकारियों ने पूरा जोर लगा दिया है। रात्रिकालीन निरीक्षण किया जा रहा है। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। रजिस्टरों को चेक किया जा रहा है। इस दौरान जो भी कर्मचारी गायब मिल रहा है, उससे जवाब-तलब किए जाने की बात कही जा रही है।

कंट्रोल रूम से भी फोन न उठाने वालों के बारे में मांगी जानकारी

मुख्य अभियंता विनाेद गंगवार ने कंट्रोल रूम के कर्मचारियों को भी जरूरी निर्देश दिया है। कहा गया कि जो भी अधिकारी और कर्मचारी फोन नहीं उठाते हैं, उनके नाम रजिस्टर में दर्ज किए जाएं। इसकी पूरी रिपोर्ट दी जाए, ताकि कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

पेट्रोलिंग करने के दिए गए निर्देश

जनपद के सभी उपकेंद्रों पर तैनात लाइनमैनाें को रात के समय अपने-अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि कहीं भी फाल्ट के बारे में सूचना मिलने पर तत्काल गड़बड़ी को दूर किया जाए। अगर खराबी बड़ी है तो उच्चाधिकारियों को जानकारी दी जाए। ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी आने पर वैकल्पिक तौर पर ट्राली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जंपर, केबल और पैनल बाक्स को दुरुस्त करने की बात कही गई है।

बारिश में तैयार रहने को कहा

बारिश का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लाइनों में फाल्ट भी अधिक आएगा। इसे लेकर मुख्य अभियंता विनोद गंगवार ने सभी अधीक्षण, अधिशासी अभियंताओं के साथ ही उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बारिश से निपटने की तैयारी पूरी कर लें। जहां भी छोटी-छोटी गड़बड़ी हो, उसे दूर कर लिया जाए।

chat bot
आपका साथी