Panchayat Chunav के लिए कांग्रेस ने जारी किए स्टार प्रचारकों की सूची, जानिए कौन हैं इसमें शामिल

Panchayat Chunav में कांग्रेस के स्‍टार प्रचारकों की सूची यमुनापार जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी जारी की। इस सूची में प्रदेश सचिव मुकुंद तिवारी वसीम अंसारी कांग्रेस महानगर अध्यक्ष नफीस अनवर तस्लीम उद्दीन विजय मिश्रा के भी नाम शामिल हैं। इन लोग पार्टी स‍मर्थिक प्रत्‍याशियों के समर्थन में कार्य करेंगे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 08:41 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 08:41 AM (IST)
Panchayat Chunav के लिए कांग्रेस ने जारी किए स्टार प्रचारकों की सूची, जानिए कौन हैं इसमें शामिल
प्रयागराज में पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

प्रयागराज, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बहाने सियासी जमीन की तलाश में जुटी कांग्रेस ने अब स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी की है। प्रयागराज से 11 लोगों के नाम इस लिस्ट में हैं। यह सभी स्‍टार प्रचारक पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी के समर्थन में कार्य करेंगे।

ये हैं प्रयागराज के स्टार प्रचारक

यमुनापार जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी की तरफ से जारी सूची में प्रदेश सचिव मुकुंद तिवारी का नाम भी शामिल है। मुकुंद की गिनती तेज तर्रार नेता में होती है। वह इस वक्त रसूलाबाद के पार्षद भी हैं। इसके अलावा वसीम अंसारी, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष नफीस अनवर, तस्लीम उद्दीन, विजय मिश्रा के भी नाम शामिल हैं।

पोस्टर ब्‍वाय हसीब भी स्टार प्रचारक

कांग्रेस के पोस्टर ब्‍वाय कहे जाने वाले प्रवक्ता हसीब अहमद को भी स्टार प्रचारक की सूची में शामिल किया गया है। हसीब अपने पोस्टर के जरिये हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इनके अलावा मंजू संत, शिवराम सिंह, राजनाथ तिवारी, नयन कुशवाहा और पार्षद अल्पना निषाद का नाम भी शामिल है।

भाजपा की खामियों के सहारे जीत की तैयारी

कांग्रेस भाजपा की खामियों को खोजने में जुटी है। इसी ले सहारे वह पंचायत चुनाव की नइया पार लगाने की कवायद कर रही है। जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी ने बताया कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। मतदाता भाजपा की जनविरोधी नीति और बढ़ती महंगाई से त्रस्त हैं। जिला प्रभारी वसीम अंसारी का कहना था कि नये कृषि कानून और किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के प्रति लोगो में गुस्सा है।

chat bot
आपका साथी