Congress Party: अल्पसंख्यक विभाग के सहारे मुस्लिमों को साधने उतरी कांग्रेस, चली नई सियासी चाल

Congress Party अल्‍पसंख्‍यक कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अरशद अली ने कहा कि संकल्प पत्र में दावा किया गया है कि सीएए और एनआरसी विरोधी आंदोलन में दर्ज मुकदमे वापस होंगे और पीड़ितों को मुआवजा बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली और बंद कताई मिलों को शुरू किया जाएगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 04:02 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 04:02 PM (IST)
Congress Party: अल्पसंख्यक विभाग के सहारे मुस्लिमों को साधने उतरी कांग्रेस, चली नई सियासी चाल
कांग्रेस ने मुस्लिम वोट को साधने के लिए नई सियासी चाल चली है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। मुस्लिम वोट को साधने के लिए कांग्रेसी ने नई सियासी चाल चली है। पार्टी ने इसका जिम्मा अपने अल्पसंख्यक विभाग को सौंपा है। अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश सचिव मुमताज सिद्दीकी ने 16 सूत्रीय संकल्प पत्र गिनाया। प्रयागराज में चौक स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से कांग्रेस सत्ता से बाहर है, तब से ही अल्पसंख्यक समुदाय का शोषण हो रहा है। अल्पसंख्यक समुदाय का सरकारों में लगातार प्रतिनिधित्व घट रहा है।

सपा ने 2012 के घोषणा पत्र में अल्‍पसंख्‍यकों का वादा पूरा नहीं किया : अरशद

अल्‍पसंख्‍यक कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अरशद अली ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय का वोट लेने वाली समाजवादी पार्टी ने 2012 के घोषणा पत्र में मुस्लिम समाज के हित में किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। कहा कि संकल्प पत्र में दावा किया गया है कि सीएए और एनआरसी विरोधी आंदोलन में दर्ज मुकदमे वापस होंगे और पीड़ितों को मुआवजा, माब लीचिंग के खिलाफ कानून बनाने का प्रस्ताव, बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली और बंद कताई मिलों को शुरू किया जाएगा।

स्‍लाटर हाउस व टेनरियों को खोला जाएगा

उन्‍होंने आश्‍वासन दिया। कहा कि सभी स्लाटर हाउस व टेनरियों को खोला जाएगा। हर जिले में अल्पसंख्यक छात्रों के लिए मौलाना आजाद हास्टल, अल्पसंख्यक छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति, मदरसा अधुनिकरण शिक्षकों का बकाया वेतन और उनका स्थायीकरण, पिछले 30 सालों में उत्तर प्रदेश में वक्फ संम्पतियों में हुई धांधली की जांच, हर मंडल में एक यूनानी मेडिकल कालेज, अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाकों में राज्य पुलिस बल में भर्ती के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इस दौरान जावेद ऊर्फी, अनिल कुशवाह, तालिब अहमद, महफूज, अहमद, नूरुल कुरैशी, अंजुम नाज, हाजी सरताज, मुस्तकीन कुरेशी, नाज खान, अरमान कुरेशी आदि उपस्थित रहे।

मस्जिदों में बांटा जाएगा संकल्प पत्र

अल्पसंख्यक विभाग द्वारा कांग्रेस संकल्प पत्र गांव एवं शहर की मस्जिदों में 24 सितंबर से लगातार प्रत्येक शुक्रवार को बांटा जाएगा। यह जानकारी प्रदेश महासचिव मोहम्मद असलम ने दी। जिलाध्यक्ष परवेज़ सिद्दीकी ने बताया कि प्रत्येक मस्जिदों में दो लोगों को संकल्प पत्र बांटने के लिए लगाया गया है।

chat bot
आपका साथी