प्रतियोगी छात्रा निकली गांजा तस्कर, प्रयागराज पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, 30 किलो गांजा बरामद

मेजा पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ सिरसा और रामनगर स्थित दो मकानों में छापेमारी की। इस दौरान करीब 30 किलो गांजा बरामद किया गया। दो युवतियों को भी गिरफ्तार किया गया। इसमें एक यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। जबकि कई मौके से भागने में सफल रहे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 30 May 2021 01:44 PM (IST) Updated:Sun, 30 May 2021 01:44 PM (IST)
प्रतियोगी छात्रा निकली गांजा तस्कर, प्रयागराज पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, 30 किलो गांजा बरामद
गांजा के आरोप में पकड़ी गई शराब माफिया की बहन प्रतियोगी छात्रा है। पुलिस ने एक और लड़की को पकड़ा।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली दो छात्राएं गांजा तस्‍कर थीं। किसी को इस बात का पता नहीं था। लोग समझते कि वे पढ़ाई करने वाली छात्रा हैं। हालांकि इसका खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने छापेमारी की। उन दोनों को गांजा के साथ पकड़ लिया गया। हालांकि मौका पाकर कई वहां से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

मेजा पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ सिरसा और रामनगर स्थित दो मकानों में छापेमारी की। इस दौरान करीब 30 किलो गांजा बरामद किया गया। दो युवतियों को भी गिरफ्तार किया गया। इसमें एक यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। जबकि कई मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस उन सभी की तलाश में दबिश दे रही है। हालांकि अभी वे पकड़ में नहीं आ सके हैं।

मेजा इंस्पेक्टर अरुण चतुर्वेदी को सूचना मिली कि सिरसा निवासी कोमल केशरी शराब माफिया जज्जे उर्फ वीरेंद्र शुक्ला का साथी है। वह गांजा की तस्करी करता है और वह घर में मौजूद है। इंस्पेक्टर ने आबकारी निरीक्षक मैथिली शरण सिंह के साथ कोमल केशरी के घर पर दबिश दी। हालांकि वह अपनी मां नीलम केशरी के साथ भाग निकला। जबकि कोमल की बहन ज्योति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह एक बोरे में आठ किलो गांजा लेकर भागने की फिराक में थी। उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती है।

उसने पुलिस को बताया कि गांजा वह रामनगर के रहनी वाली संध्या सिंह पत्नी तेज बहादुर के यहां से खरीदते है। पुलिस टीम ने वहां दबिश दी तो संध्या सिंह अपने पुत्र के साथ भाग चुकी थी। उसकी पुत्री पूजा को पुलिस ने पकड़ लिया। उसके पास से करीब 22 किलो गांजा बरामद किया गया। इंस्पेक्टर अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि बरामद गांजा की कीमत लगभग तीन लाख रुपये हैं। भाग निकले आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी