सीएम योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण, राहत शिविर में बाढ़ प्रभावितों का जाना हाल Prayagraj News

गंगा और यमुना के बाढ़ की स्थिति जानने शुक्रवार को सीएम योगी आदित्‍यनाथ प्रयागराज पहुंचे। हेलीकाप्‍टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का सर्वेक्षण कर राहत शिविर में लोगों का हाल जाना।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 11:19 AM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 03:21 PM (IST)
सीएम योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण, राहत शिविर में बाढ़ प्रभावितों का जाना हाल Prayagraj News
सीएम योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण, राहत शिविर में बाढ़ प्रभावितों का जाना हाल Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रयागराज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हेलीकाप्टर से हवाई सर्वे किया। सदर बाजार के कैंट हाईस्कूल में जाकर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना। मंच पर उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। मीडिया मुखातिब सीएम योगी ने कहा कि मध्य प्रदेश व राजस्थान के बांधों से छोड़े गए पानी से यमुना का जलस्तर यहां बढ़ा है। जल्द ही पानी घटेगा और राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को हर संभव राहत एवं मदद के लिए प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं।

सीएम ने जनहानि व अन्‍य नुकसान के मुआवजे का दिया निर्देश

कहा कि जनहानि एवं अन्य नुकसान के मुआवजे के भी निर्देश दिए गए हैं। बताया यहां के बाद वह वाराणसी और गाजीपुर भी जाएंगे।उनके साथ कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, सांसद केवरी देवी पटेल, रीता बहुगुणा जोशी, विधायक हर्षवर्द्धन वाजपेयी भी थे।

बाढ़ प्रभावित शिविरों में लोगों की दिक्‍कत से हुए रूबरू

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार की दोपहर प्रयागराज पहुंचे। उन्‍होंने हेलीकाप्‍टर से बाढ़ प्रभावित इलाकाें का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद राहत शिविर में जाकर लोगों का हालचाल लिया। उन्‍हें राहत सामग्री भी बांटी। साथ ही अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

अधिकारियों को दिए आवश्‍यक निर्देश

सीएम गंगा और यमुना नदियों की भयावह हो चुकी बाढ़ का जायजा लेने प्रयागराज पहुंचे हैं। पुलिस लाइन में सीएम योगी आदित्‍यनाथ दोपहर में आए। वहां अधिकारियों से वस्‍तुस्थिति जानी। इसके बाद वह हेलीकाप्‍टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का अधिकारियों के साथ हवाई सर्वेक्षण किया। उन्‍हें आवश्‍यक निर्देश भी दिए।

सीएम कैंट हाईस्कूल में बने राहत शिविर में बाढ़ पीडि़तों से मिले

सीएम योगी हवाई सर्वेक्षण करने के बाद कैंट हाईस्कूल, न्यू कैंट मैं बने बाढ़ राहत शिविर में पहुंचे। वहां उन्‍होंने बाढ़ पीडि़तों का हाल जाना, उन्‍हें हर संभव मदद प्रशासन की ओर से दिए जाने का आश्‍वासन भी दिया। सीएम ने बाढ़ पीडि़तों में राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान सीएम ने अधिकारिकों को बाढ़ से निपटने और प्रभावित लोगों को सभी तरह की सहायता उपलब्‍ध कराने का निर्देश दिया है। साथ ही इसमें कोताही न बरतने को कहा। अब उनकी शिकायतों को भी सीएम ने सुना। इसके बाद सीएम मम्‍फोर्डगंज स्थित सेंट जोसेफ गर्ल्‍स विंग में बने राहत शिविर में जाकर लोगों का हाल जाना, राहत सामग्री बांटी। इसके बाद वह गाजीपुर के लिए रवाना हो गए।

डिप्‍टी सीएम ने भी कर चुके हैं हवाई सर्वेक्षण

डिप्‍टी सीएम केशव गुरुवार को प्रयागराज में बाढ़ग्रस्‍त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया था। उन्‍होंने अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता और राहत कार्यों के लिए प्रशासन को निर्देशित किया था।

सीएम के सख्त तेवर, बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में दौड़े अफसर

उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के सख्त तेवर के बाद मंडलायुक्त और जिलाधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर निकल पड़े थे। बाढ़ ग्रस्त इलाकों और राहत शिविरों में जाकर अफसरों ने बाढ़ पीडि़तों से बात की और उनकी समस्याओं के बारे में जाना। अफसरों ने मातहतों को निर्देश दिया कि राहत शिविरों में रह रहे लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो। बाढ़ में फंसे लोगों को अविलंब बाहर निकालकर उन्हें राहत शिविर तक पहुंचाया जाए। मंडलायुक्त डॉ. आशीष गोयल सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश कुमार मिश्र के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने निकले। शास्त्री पुल से बढ़ते जलस्तर को देखा।

chat bot
आपका साथी