Weather in Prayagraj: बादलों ने निकाली सूरज की गर्मी, झूमकर बरसे बदरा, प्रयागराज में भी लुढ़का तापमान

संगमनगरी और उसके आसपास रविवार सुबह गरज चमक के साथ 15.7 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे उमस से राहत मिल गई। रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला शाम तक जारी रहा। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने से रविवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 08:01 PM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 08:01 PM (IST)
Weather in Prayagraj: बादलों ने निकाली सूरज की गर्मी,  झूमकर बरसे बदरा, प्रयागराज में भी लुढ़का तापमान
उमसभरी गर्मी से लोगों को मिली राहत, दो दिन और बारिश के आसार

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। आषाढ़ में पहली बार बादलों ने दम दिखाया। रविवार को सुबह से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। कभी तेज तो कभी धीमी बरसात से अधिकतम तापमान में कमी आ गई। उमसभरी गर्मी से लोगों को काफी हद तक राहत मिली। मौसम विभाग की मानें तो शाम पांच बजे तक 15.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। अगले दो दिन तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार हैं।

रुक रुककर होती रही बरसात

संगमनगरी और उसके आसपास रविवार सुबह गरज चमक के साथ 15.7 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे उमस से राहत मिल गई। रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला शाम तक जारी रहा। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने से रविवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। अगले दो दिनों तक प्रयागराज समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में बरसात के आसार हैैं। जून के पहले सप्ताह में जोरदार बारिश हुई थी। उसके बाद से बारिश लगभग थम सी गई थी।

बनी रहेगी अभी बादलों की आवाजाही

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में दबाव कम बनने की वजह से मानसून मजबूत नहीं हो पा रहा है। अगले तीन-चार दिन तक प्रयागराज और आसपास के जनपदों में सिर्फ आंशिक बारिश व गरज-चमक ही देखने को मिल सकती है। हालांकि बादलों की आवाजाही बरकरार रहेगी। शनिवार की अपेक्षा रविवार को तापमान में गिरावट दर्ज की। रविवार को अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है।

- प्रयागराज समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव के साथ बादल छाए रहेंगे। छह-सात दिन बारिश का क्रम बना रहेगा। अगले हफ्ते गर्मी से और राहत मिलेगी। वहीं, पश्चिमी यूपी में भी अच्छी बारिश हो रही है।

- प्रो. एचएन मिश्रा, इविवि के भूगोल विभाग

chat bot
आपका साथी