कौशांबी में सफाई कर्मी ने चुन ली मौत, पारिवारिक स्थिति ठीक थी तो किस कारण उठाया कदम, पता लगा रही पुलिस

सराय अकिल निवासी अशोक सफाई कर्मचारी के पद पर पिपरी के ग्राम सभा मकनपुर में नियुक्त था। परिवार के सदस्‍यों के अनुसार अशोक सोमवार की शाम को खाना खाने के बाद दूसरे मकान में सोने चला गया। वहीं छत के चुल्ले में गमछा फंसा कर उसने फांसी लगा ली।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 02:00 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 02:00 PM (IST)
कौशांबी में सफाई कर्मी ने चुन ली मौत, पारिवारिक स्थिति ठीक थी तो किस कारण उठाया कदम, पता लगा रही पुलिस
न जानें क्‍या हुआ कि कौशांबी में एक सफाई कर्मचारी ने छत के चुल्‍ले से फांसी लगा लिया।

प्रयागराज, जेएनएन। यूपी के कौशांबी जनपद में आत्‍महत्‍या का केस सामने आया है। सराय अकिल थाना क्षेत्र का रहने वाला सफाई कर्मी अविवाहित था। उसने सुनसान अपने मकान में फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर लिया। सोमवार की रात में उसने आत्‍मघाती कदम उठाया लेकिन इसका पता सुबह परिवार के लोगों को हो सका। बहरहाल पुलिस आत्‍महत्‍या के कारणों को तलाश रही है।

सराय अकिल के रक्सराई गांव निवासी अशोक छेदी लाल रैदास का 37 वर्षीय पुत्र अशोक सफाई कर्मचारी के पद पर पिपरी के ग्राम सभा मकनपुर में नियुक्त था। परिवार के सदस्‍यों के अनुसार अशोक सोमवार की शाम को खाना खाने के बाद दूसरे मकान में सोने चला गया। वहीं छत के चुल्ले में गमछा फंसा कर उसने फांसी लगा ली। अशोक अविवाहित था। वह दूसरे मकान में अकेले सोता था।

बुधवार की सुबह अशोक की भतीजी दूसरे मकान में पहुंची जहां वह सो रहा था। गेट अंदर से बंद देखकर उसने अशोक को आवाज लगाई। जब अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला तो इसकी जानकारी स्‍वजनों को दी। परिवार के लोग वहां पहुंचे और गेट फांदकर अंदर पहुंचे तो देखा कि कमरे का दरवाजा खुला था। कमरे के चुल्‍ले से अशोक की लाश लटकी हुई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस वहां पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद अशोक के परिवार के लोगाें व ग्रामीणों से पूछताछ की।

अशोक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह अपने माता-पिता व बडे भाई महेश के परिवार के साथ रहता था। मझला भाई सुनील अपने परिवार सहित अलग रहता है। पिता रिटायर्ड शिक्षक हैं और अशाेक सफाई कर्मचारी था। पारिवारिक स्थित अच्छी थी तो अशोक ने आत्महत्या क्यों की। इसमें पारिवारिक विवाद की भी संभावना जताई जा रही है। थानाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

chat bot
आपका साथी