Prayagraj Municipal Corporation : हवलदार और सफाई कर्मी हड़ताल पर, भाजपा नेता पर पिटाई का आरोप

नगर निगम के सफाई कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। भाजपा नेता पर काम का दबाव बनाने और मना करने पर मारपीट का आरोप है। गिरफ्तारी न होने तक काम पर न लौटने की चेतावनी दी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 02:37 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 02:37 PM (IST)
Prayagraj Municipal Corporation : हवलदार और सफाई कर्मी हड़ताल पर, भाजपा नेता पर पिटाई का आरोप
Prayagraj Municipal Corporation : हवलदार और सफाई कर्मी हड़ताल पर, भाजपा नेता पर पिटाई का आरोप

प्रयागराज, जेएनएन। जॉर्जटाउन के वार्ड नंबर 14 में शनिवार की दोपहर एक भाजपा नेता ने नगर निगम के हवलदार और सफाई कर्मी की पिटाई कर दी थी। इससे नाराज साथी सफाई कर्मी रविवार को हड़ताल पर चले गए। इस मामले में भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जार्जटाउन थाने में तहरीर दी गई है। सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होगी, वह काम पर नहीं लौटेंगे।

जॉर्जटाउन के वार्ड नंबर 14 में हुई घटना

जॉर्जटाउन के वार्ड नंबर 14 के इंस्पेक्टर दयाराम और हवलदार रामानंद शनिवार की दोपहर करीब दो बजे सफाई कर्मियों को साथ लेकर जॉर्जटाउन में काम करा रहे थे। सफाई कर्मियों का आरोप है कि उसी दौरान एक क्षेत्रीय भाजपा नेता पहुंचे और वह जबरन काम कराने के लिए दबाव बनाने लगे। आरोप है कि जब स्टॉफ ने काम करने से मना कर दिया तो उन्होंने हवलदार और सफाई कर्मी अरविंद की जमकर पिटाई कर दी। दोनों को बंदूक सटा देने का भी भाजपा नेता पर आरोप है। वार्ड इंस्पेक्टर को गाली दी तो वह भाग निकले।

यूनियन अध्‍यक्ष समेत कर्मचारियों ने थाने में दी तहरीर

बहरहाल, किसी तरह लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसकी जानकारी रविवार को अन्य साथियों को तब हुई जब वह वार्ड में काम करने के लिए पहुंचे। नाराज 35 से 40 कर्मचारियों ने सफाई कार्य ठप करके घटना की जानकारी यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप को दी। यूनियन अध्यक्ष सभी कर्मचारियों के साथ नगर निगम पहुंचे लेकिन नगर आयुक्त रवि रंजन से मुलाकात न होने पर उनके स्टोनो को लिखित घटना की जानकारी दी। फिर सभी जार्जटाउन थाने पहुंचकर तहरीर दी।

नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्‍यक्ष घटना से आक्रोशित

नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्‍यक्ष प्रदीप ने कहा कि मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग से की गई है। भाजपा नेता के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होना चाहिए। अन्यथा पूरे शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी। जिस समय घटना हुई, मौके पर एक दारोगा भी खड़ा था मगर उसने रोका नहीं।  

chat bot
आपका साथी