Chandrashekhar Azad Setu: प्रयागराज में गंगा नदी पर बने इस पुल के जोड़ में दरार बढ़ी, अनहोनी की आशंका

Chandrashekhar Azad Setu फाफामऊ के गंगा नदी पर बने चंद्रशेखर आजाद सेतु पुल के जोड़ में करीब एक महीने से दरार बनी हुई है। राहगीरों का कहना है पहले की अपेक्षा अब इन दिनों दरार बढ़ गई है। इससे अनहोनी की आशंका से लोग भयभीत हैं।

By Brijesh Kumar SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 02:13 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 02:13 PM (IST)
Chandrashekhar Azad Setu: प्रयागराज में गंगा नदी पर बने इस पुल के जोड़ में दरार बढ़ी, अनहोनी की आशंका
चंद्रशेखर आजाद सेतु के जोड़ में हुई दरार ने वाहन चालकों की दिक्‍कत बढ़ा दी है।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज के फाफामऊ में गंगा नदी पर चंद्रशेखर आजाद सेतु बना है। इस पर से होकर लखनऊ, फैजाबाद, अयोध्‍या व प्रतापगढ़ समेत अन्‍य स्‍थानों के लिए जाया जाता है। इस पर रोज हजारों वाहनों का आवागमन होता है। इस पुल के जोड़ में दरार बन गया है। दरार इन दिनों बढ़ गया है। इसे लेकर लोगों में दहशत भी है। हालांकि लोक निर्माण विभाग के विभागीय अधिकारी इसे जल्‍द ठीक कराने की बात कह रहे हैं।

पुल पर करीब एक माह से बना है दरार

फाफामऊ के गंगा नदी पर बने चंद्रशेखर आजाद सेतु पुल के जोड़ में करीब एक महीने से दरार बनी हुई है। राहगीरों का कहना है पहले की अपेक्षा अब इन दिनों दरार बढ़ गई है। इससे अनहोनी की आशंका से लोग भयभीत हैं। फाफामऊ के गंगा नदी पर बने चंद्र शेखर आजाद सेतु पुल पर रोज हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है।

लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों को दी गई है जानकारी

गौरतलब है कि इसी रास्ते से लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी गुजरते हैं, लेकिन किसी का ध्यान इस समस्या की ओर नहीं गया। फाफामऊ के समाजसेवी गौरव अग्रवाल का कहना है कि चंद्रशेखर आजाद सेतु के जोड़ में आए दरार को लेकर लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों से मिलकर अवगत कराया गया लेकिन हल नहीं निकल सका। इधर फाफामऊ के लोग बसना पुल के क्षतिग्रस्त होने से जाम की समस्या और परेशानी से पहले से ही जूझ रही हैं।

बोले लोनिवि के अधिशासी अधिकारी

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एके सिंह का कहना है कि चंद्रशेखर आजाद पुल के जोड़ में आई दरार को बिना देरी किए हुए दुरुस्त कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी