प्रयागराज के केसर भवन में शहर के प्रबुद्ध लोगों से मिलकर चंपत राय हुए रवाना हो गए अयोध्या

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय रविवार सुबह अयोध्या रवाना हो गए। इससे पहले उन्होंने विहिप के प्रांत कार्यालय केसर भवन में प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात की। कुछ लोगों ने श्री राम मंदिर के लिए निधि भी समर्पित की।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 07:14 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 07:14 PM (IST)
प्रयागराज के केसर भवन में शहर के प्रबुद्ध लोगों से मिलकर चंपत राय हुए रवाना हो गए अयोध्या
विहिप उपाध्यक्ष ने माघ मेला में खुलने वाले धन संग्रह काउंटर की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली।

प्रयागराज, जेएनएन। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय रविवार सुबह अयोध्या रवाना हो गए। इससे पहले उन्होंने विहिप के प्रांत कार्यालय, केसर भवन में प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात की। कुछ लोगों ने श्री राम मंदिर के लिए निधि भी समर्पित की। विहिप उपाध्यक्ष ने माघ मेला में खुलने वाले धन संग्रह काउंटर की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली।

शनिवार को साढ़े तीन करोड़ का मिला था सहयोग

शनिवार को चले अभियान में करीब 3.5 करोड़ की सहयोग राशि प्राप्त हुई थी। प्रयाग महानगर उपाध्यक्ष संजय गुप्ता के निवास पर हुए कार्यक्रम में ट्रस्ट के महासचिव की उपस्थिति में व्यवसायियों ने करीब 10 लाख की सहयोग राशि अर्पित की। इस अवसर पर क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश सिंह, सह जिला कार्यवाह शरद, क्षेत्र शारीरिक प्रमुख गजेंद्र, नागेंद्र जायसवाल, विभाग प्रचारक कृष्णचंद्र, अजय गुप्ता, आरएम गोयल, गौरव मोहन आदि मौजूद रहे। 

धन संग्रह टोलियों के पास खुद जा रहे दानदाता 

अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनवाने को हर कोई आतुर है। सभी उसमें सहयोग देनाचाह रहे हैं। यही वजह है कि दानदाताओं की कतार लगातार बढ़ रही है। निधि समर्पण करने वालों की टोलियों से लोग स्वयं संपर्क कर रहे हैं। 

रविवार को देव प्रयागम नगर के आंबेडकर बस्ती झलवा निवासी सौरभ मिश्र ने 51 हजार रुपये की सहयोग राशि दी। चांदपुर सलोरी में आरएसएस के प्रांत संयोजक गंगादत्त जोशी, साकेतनगर बौद्धिक प्रमुख कृष्ण मोहन, कुलदीप की मौजूदगी में राकेश द्विवेदी, क्षमा द्विवेदी, संग्राम सिंह, विजय त्रिपाठी, देवव्रत मिश्र ने सहयोग राशि का चेक प्रदान किया। इसी क्रम में देवरस नगर के राजेश, अखिलेश त्रिपाठी, गिरजेश त्रिपाठी ने भी चेक सौपा। झलवा की अनीता त्रिपाठी ने भी सहयोग राशि दी।

chat bot
आपका साथी