क्रिकेटर मनोज तिवारी को पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल में शामिल करने पर प्रतापगढ़ के उनके गांव में लोगों ने बांटी मिठाइयां

क्रिकेटर मनोज तिवारी को पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया है। सकरा गांव के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। मनोज का परिवार कई सालों से कोलकाता में रहता है। मनोज की चाची अनीता तिवारी बताती हैं लगभग पांच साल पूर्व वह गांव आए थे।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 05:09 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 05:09 PM (IST)
क्रिकेटर मनोज तिवारी को पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल में शामिल करने पर प्रतापगढ़ के उनके गांव में लोगों ने बांटी मिठाइयां
उन्हें फक्र है कि घर का बेटा बंगाल में मंत्री बना है। इससे पूरे जिले का नाम रोशन हुआ।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ जिले के सकरा गांव निवासी क्रिकेटर मनोज तिवारी को पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया है। इसकी जानकारी होने पर सकरा गांव के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। मनोज का परिवार कई सालों से कोलकाता में रहता है। मनोज की चाची अनीता तिवारी बताती हैं लगभग पांच साल पूर्व वह गांव आए थे। उन्हें इस बात का फक्र है कि घर का बेटा बंगाल में मंत्री बना है। इससे पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है। गांव के लोग तो यह जानकारी मिलने के बाद से ही बेहद खुशी जाहिर कर रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी