प्रयागराज में भाजपा नेता को गोली मारने के तीन आराेपितों पर मुकदमा दर्ज, जानें पूरा मामला

अवधेश मौर्य भाजपा के मंडल अध्यक्ष बताए जाते हैं। बताया जाता है कि सोमवार देर रात वह गांव से बाहर एक धार्मिक स्थल के निकट खून से लथपथ पड़े थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। तीन पर केस दर्ज हुआ।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 12:03 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 12:03 PM (IST)
प्रयागराज में भाजपा नेता को गोली मारने के तीन आराेपितों पर मुकदमा दर्ज, जानें पूरा मामला
प्रयागराज के झूंसी में भाजपा नेता को गोली मारने के मामले में तीन पर केस दर्ज हुआ है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र के ईसीपुर गांव निवासी 22 वर्षीय अवधेश मौर्या को सोमवार देर रात गोली मार दी गई। उन्हें स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा नेता को गोली मारने के मामले में पुलिस ने बब्बू, इरफान व एक अन्य पर मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर पिता सुभाष कुशवाहा ने पुलिस को दी थी। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवधेश की खिलाफ भी एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज है। आरोपियों की तलाश चल रही है। बब्‍बू मलवा बुजुर्ग का रहने वाला बताया जाता है।

भाजपा नेता खून से लथपथ पड़े थे

अवधेश मौर्य भाजपा के मंडल अध्यक्ष बताए जाते हैं। बताया जाता है कि सोमवार देर रात वह गांव से बाहर एक धार्मिक स्थल के निकट खून से लथपथ पड़े थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि अवधेश के कमर के पास गोली लगी है। किसी ने हमलावर को देखा नहीं है। पीड़ित के हालत में सुधार होने पर उनसे पूछताछ की जाएगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अवधेश की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

जानें तहरीर में क्‍या लिखा है

अवधेश कुशवाहा के पिता सुभाष कुशवाहा ने बब्बू निवासी मलवा बुजुर्ग समेत तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। दी गई तहरीर मे बताया कि मेरा पुत्र अवधेश मशीन पर जा रहा था, पहले घात लगाए हमलवारों ने हमला कर दिया, भागने पर उसे गोली मार दी। पेट में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे स्‍वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना मे पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

chat bot
आपका साथी