Crime in Pratapgarh: रात में घर जा रहे प्रधान पद के उम्मीदवार को मार दी गोली, किया पथराव भी

हदिराही ग्राम पंचायत में प्रधान पद के उम्मीदवार वरुण कुमार तिवारी (38) पुत्र भगवती प्रसाद तिवारी को घर से लगभग 200 मीटर दूर गांव में ही शुक्रवार रात लगभग 915 बजे गोली मार दी गई। सूचना पर स्वजन आनन-फानन में घायल वरुण को उठाकर जिला अस्पताल लेकर भागे।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 10:35 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 10:35 PM (IST)
Crime in Pratapgarh:  रात में घर जा रहे प्रधान पद के उम्मीदवार को मार दी गोली, किया पथराव भी
लालगंज इलाके में प्रधान पद के उम्मीदवार को गोली मार दी गई।

प्रयागराज, जेएनएन। पंचायत चुनाव के लिए मतदान होने के बाद भी रंजिशों का दौर जारी है। प्रयागराज हो या प्रतापगढ़ और कौशांबी, हर जिले में चुनावी खुन्नस में रोज ही मारपीट और बवाल की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रतापगढ़ में रोज ही रही ऐसी घटनाओं के बीच शुक्रवार रात लालगंज इलाके में प्रधान पद के उम्मीदवार को गोली मार दी गई। घायल शख्स को परिवार के लोग अस्पताल ले गए। यह भी बात सामने आई कि हमलावरों ने उम्मीदवार के घर पर पथराव भी किया। खबर मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन शुरू कर दी।

गांव में वारदात से मची खलबली 

लालगंज कोतवाली के हदिराही ग्राम पंचायत में प्रधान पद के उम्मीदवार वरुण कुमार तिवारी (38) पुत्र भगवती प्रसाद तिवारी को घर से लगभग 200 मीटर दूर गांव में ही शुक्रवार रात लगभग 9:15 बजे गोली मार दी गई। सूचना पर स्वजन आनन-फानन में घायल वरुण को उठाकर जिला अस्पताल लेकर भागे। घटना की खबर मिली तो मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई। गोली मारने के आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।वरुण की हालत अभी गंभीर बताई गई है। गांव में तनाव और अफरातफरी के चलते पुलिस सतर्क हो गई। कई थानों की फोर्स मौके के लिए रवाना कर दी गई है। हमलावर निवर्तमान प्रधान और इस बार भी प्रत्याशी बताया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्रा का कहना है कि चुनावी रंजिश में गोली मारने की बात सामने आई है। प्रतापगढ़ में पिछले कई रोज से तकरीबन हर दिन ही चुनावी खुन्नस में बवाल हो रहा है। मतदान के दौरान भी हुए बवाल में पुलिस ने दोनों पक्ष के 50 लोगो के खिलाफ केस लिखा था।

chat bot
आपका साथी