जैविक खेती के विस्तार के लिए चलेगा अभियान

विश्व हिदू परिषद की गोरक्षा इकाई गोरक्षा अभियान को और प्रभावी बनाएगी। इसके लिए प्रखंड स्तर पर समितियों का गठन किया जाएगा। जैविक खेती के प्रति सजगता लाने के लिए भी संगठन की ओर से अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 07:04 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 07:04 PM (IST)
जैविक खेती के विस्तार के लिए चलेगा अभियान
जैविक खेती के विस्तार के लिए चलेगा अभियान

जागरण संवाददाता, प्रयागराज : विश्व हिदू परिषद की गोरक्षा इकाई गोरक्षा अभियान को और प्रभावी बनाएगी। इसके लिए प्रखंड स्तर पर समितियों का गठन किया जाएगा। जैविक खेती के प्रति सजगता लाने के लिए भी संगठन की ओर से अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

माघ मेला क्षेत्र स्थित विहिप के शिविर में हुई प्रांतीय बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। खासकर गोकृपा अमृतम बनाने व किसान सम्मेलन के माध्यम से गो माता के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रांतीय पदाधिकारियों को जिलों का प्रभारी बनाया गया। इसका उद्देश्य गोरक्षा अभियान को गाव गाव तक पहुंचाना और बेसहारा गोवंश की सेवा करना है। बुधवार को हुई प्रांतीय बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गुरु प्रसाद सिंह ने गोरक्षा विभा के प्रांत मंत्री लालमणि तिवारी को प्रयाग महानगर, गंगापार, कौशांबी व कुंडा का प्रभारी बनाया। धनंजय सिंह को यमुनापार, मीनाक्षी मिश्रा को अमेठी, जितेंद्र पाडेय को सुल्तानपुर व जौनपुर, गिरीश पाडेय को प्रतापगढ़, पवन मिश्र को मछली शहर, लाल बहादुर क्रातिकारी को गाजीपुर व सैदपुर, विजय शकर चतुर्वेदी को काशी महानगर, काशी जिला व चंदौली, शिव कुमार झा को भदोही का प्रभारी घोषित किया गया। इसी क्रम में नागेश्वर तिवारी को मिर्जापुर, चुनार व महेश तिवारी को सोनभद्र तथा रेणुकूट का प्रभारी बनाया गया है। गुजरात में होगी केंद्रीय बैठक

माघ मेला क्षेत्र में हुए मंथन में बताया गया कि 13, 14 और 15 मार्च को अहमदाबाद में विहिप के गोरक्षा विभाग की केंद्रीय बैठक होगी। इसमें काशी प्रात से संगठन के अध्यक्ष, मंत्री, सह संयोजक जाएंगे। वहा से लौटने के बाद प्रात स्तरीय बैठक होगी। इसमें समितियों की घोषणा की जाएगी।

chat bot
आपका साथी