कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा- डबल इंजन की सरकार में किसान और जनता खुशहाल

कैबिनेट मंत्री ने शहर पश्चिमी में कई इलाकों का भ्रमण का बूथों का जायजा भी लिया। लोगों से आग्रह किया कि जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है वह तुरंत फार्म भरकर नाम जोड़वा लें। यदि किसी के नाम में कोई गड़बड़ी है तो उसे भी ठीक कराएं।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 03:29 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 03:29 PM (IST)
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा- डबल इंजन की सरकार में किसान और जनता खुशहाल
मंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच बैठकर उनसे भी स्व रोजगार के बारे में बात की।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रदेश में इस समय डबल इंजन की सरकार है। इस सरकार में किसान पहले से अधिक खुशहाल हुए हैं। भाजपा ने कुल 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया है। यह दावा कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों से मिलकर बातचीत के दौरान किया। कहा कि वास्तविक किसान भाजपा के साथ है। अन्य वर्ग के लोग भी भाजपा के कार्यों से संतुष्ट हैं। विपक्ष लोगों में भ्रम फैला रहा है।

बूथों का लिया जायजा और लोगों से मुलाकात

कैबिनेट मंत्री ने शहर पश्चिमी में कई इलाकों का भ्रमण का बूथों का जायजा भी लिया। लोगों से आग्रह किया कि जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है वह तुरंत फार्म भरकर नाम जोड़वा लें। यदि किसी के नाम में कोई गड़बड़ी है तो उसे भी ठीक कराएं। इस कार्य में लगे बीएलओ का सहयोग जरूरी है। आम नागरिक तो मदद करें ही, पार्टी के लोग भी अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय रहें। मंगलवार दोपहर भी कैबिनेट मंत्री ने राजरूपपुर में पंडित देव नारायण द्विवेदी मार्ग पर भाजपा कार्यकर्ता संजय द्विवेदी के घऱ जाकर लोगों से मुलाकात की और केंद्र तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान पार्षद बंधु अखिलेश सिंह, मिथलेश सिंह, व्यापारी नेता रवि तिवारी, गुड्डू दुबे आदि स्थानीय लोग मौजूद रहे। मंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच बैठकर उनसे भी स्व रोजगार के बारे में बात की।

भाजपाइयों ने लगाया सदस्यता कैंप

प्रयागराज: भाजपा युवा मोर्चा विश्वविद्यालय मंडल की ओर से नेतराम चौराहे पर व कीडगंज में सदस्यता सिविर लगाया गया। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि 432 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। इसमें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, विधायक हर्ष वर्धन वाजपेई, शैलेंद्र मौर्य, किरन जायसवाल, विवेक अग्रवाल, मनोज मिश्रा आदि ने सहयोग किया।

विधानसभा चुनाव में सक्रियता बढ़ाने का दिया मंत्र

प्रयागराज: बीएलए, बूथ अध्यक्ष और बूथ प्रभारी सक्रियता बढ़ाएं। प्रत्येक मतदाता से संपर्क कर सरकार के कार्यों का ब्यौरा रखें। सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को कैसे मिलेगा इस भी बताएं। यह विचार भाजपा के प्रदेश सह संगठन प्रभारी सुनील भाई ओझा ने व्यक्त किए। वह शहर दक्षिणी के मंडल स्तरीय पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर जीत जरूरी है। इसी मंत्र के साथ कार्य करने पर आगामी विधानसभा चुनाव में सफलता मिलेगी। बैठक में महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, राजेश केसरवानी, संजय गुप्ता, अरुण अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, राजन शुक्ला आदि मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी