प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह बोले-प्रयागराज से हुबली तक अगले साल से चलेगा क्रूज

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह प्रयागराज में बोले कि उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बन रहा है। बिजली सप्लाई व्यवस्था भी तेजी से सुधरी है। स्वास्थ्य विभाग कि यदि चर्चा करें तो गोरखपुर में जापानी बुखार से बच्चों की मृत्यु दर कम हुई है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:27 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:27 AM (IST)
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह बोले-प्रयागराज से हुबली तक अगले साल से चलेगा क्रूज
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने प्रयागराज में कार्यकर्ता सम्‍मेलन में शिरकत की।

प्रयागराज, जेएनएन। जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार आई है तब कि विकास की रफ्तार तेज हो गई है। अगले साल प्रयागराज से हुबली तक क्रूज भी चलने लगेगा। समूचे उत्तर प्रदेश में पहले वाराणसी और लखनऊ में एयरपोर्ट था। अब कुशीनगर और जेवर एयरपोर्ट सहित कुल 11 एयरपोर्ट होने वाले हैं। इनमें से 7 जिसमें एक प्रयागराज शहर पश्चिमी भी है, बनकर तैयार हो गया है। यह जानकारी प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने दी।

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह कार्यकर्ता सम्‍मेलन में विचार व्‍यक्‍त कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि उधर अयोध्या के पर्यटन की दृष्टिकोण से ऐतिहासिक एयरपोर्ट बनेगा। स्थानीय स्तर पर देखें तो विधानसभा शहर पश्चिमी में सड़कों का जाल फैलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बन रहा है। बिजली सप्लाई व्यवस्था भी तेजी से सुधरी है। स्वास्थ्य विभाग कि यदि चर्चा करें तो गोरखपुर में जापानी बुखार से बच्चों की मृत्यु दर कम हुई है। अन्य व्यवस्थाएं भी तेजी से सुधरी हैं। यही वजह है कि कोविंड 19 में प्रदेश के लोगों को अन्य प्रदेशों की तुलना में राहत मिली। शिक्षा व्यवस्था की बात करें तो शिक्षा माफिया पर नकेल कसी गई है।

चीन की नहीं, स्वदेशी मूर्तियों से होगी लक्ष्मी-गणेश की पूजा

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा प्रदेश में एक भी लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा इस बार चीन से नहीं आएगी। सभी लोग दीपावली पर देश में ही निर्मित प्रतिमाओं से पूजन करेंगे। इसी तरह अलीगढ़ का ताला अब देश में ही नहीं विदेशों में भी बिकेगा। शहर पश्चिमी से प्रयागराज के तीन लाख भेड़ पालकों के ऊन की प्रोसेसिंग होकर खादी विभाग की सात फैक्ट्रियों में जा रहा है। अब पाकिस्तान, अफगानिस्तान से ऊन नहीं आएंगे। पाल बिरादरी के लोग जो भेड़ पालन कर रहे हैं उनका कंबल बनेगा।

chat bot
आपका साथी