प्रयागराज में नगर निकाय के दरियाबाद सीट पर आज उप चुनाव, मतदान को जुटे लोग, सभासद का हुआ था निधन

नगर निगम सीमा में दरियाबाद वार्ड के सभासद एहतेशाम का कुछ महीने पहले निधन हो गया था। इसलिए यहां पर उप चुनाव कराया जा रहा है। पिछले दिनों वहां उप चुनाव कराने की घोषणा हुई। इसी के साथ प्रदेश की कई और सीटों पर भी मतदान कराया जा रहा है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 10:23 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 02:47 PM (IST)
प्रयागराज में नगर निकाय के दरियाबाद सीट पर आज उप चुनाव, मतदान को जुटे लोग, सभासद का हुआ था निधन
नगर निगम सीमा में दरियाबाद वार्ड के सभासद की मौत के बाद आज उप चुनाव कराया जा रहा है।

प्रयागराज, जेएनएन। त्रिस्तरीय यूपी पंचायत चुनाव के बाद प्रयागराज में नगर निकाय एक सीट के लिए आज उपचुनाव कराया जा रहा है। इसके लिए सुबह 7 बजे से नौ पोलिंग बूथ पर मतदान शुरू हो गया है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोग वोटिंग करने पहुंचने लगे हैं। यहां पर शाम छह बजे तक मतदान होगा। जबकि मतों की गणना 11 मई को होगी। 

दरियाबाद वार्ड के सभासद का हुआ था निधन

नगर निगम सीमा में दरियाबाद वार्ड के सभासद एहतेशाम का कुछ महीने पहले निधन हो गया था। इसलिए यहां पर उप चुनाव कराया जा रहा है। पिछले दिनों वहां पर उप चुनाव कराने की घोषणा हुई। इसी के साथ प्रदेश की कई और सीटों पर भी मतदान कराया जा रहा है। इस सीट के लिए साथ प्रत्याशियों ने पर्चे भरे हैं। इस सीट पर सपा, बसपा, भाजपा और कांग्रेस के भी प्रत्याशी मैदान में है। 

तीन स्कूलों में 9 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं

दरियाबाद वार्ड में 12000 से अधिक वोटर हैं। घनी आबादी वाला का यह वार्ड मुस्लिम बाहुल्‍य क्षेत्र है। अधिकतर प्रत्याशी भी मुस्लिम ही हैं। फिलहाल उप चुनाव के लिए दरियाबाद के तीन स्कूलों में 9 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सभी पोलिंग बूथ पर मतदान कराने के लिए रात में ही पार्टियां पहुंच गई थी। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू करा दिया गया है। 

आज शाम छह बजे तक होगा मतदान, मतगणना 6 मई को

सभी बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किए गए हैं। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराते हुए मतदान कराया जा रहा है। बिना मास्क लगाए वोट देने पहुंचने वालों को लौटाया जा रहा है। सभी मतदाताओं से मास्क लगाने की अपील की जा रही है। सहायक निर्वाचन अधिकारी दिनेश तिवारी ने बताया कि शाम छह बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतों की गणना 6 मई को तहसील सदर में की जाएगी।

chat bot
आपका साथी