Corona Warriors को है हमारी फिक्र, हम भी करेंगे उनकी चिंता, प्रयागराज में व्‍यापारियोें ने बांटे सुरक्षा किट

एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने कहा कि जिस तरह से सिविल लाइंस व्यापार मंडल ने पुलिस कर्मियों की सुरक्षा को ध्‍यान ध्यान रखते हुए यह प्रयास किया है। यह बहुत ही सराहनीय है। कहा कि पुल‍िसकर्मी अपने परिवार से दूर रह कर समाज की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 04:32 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 04:32 PM (IST)
Corona Warriors को है हमारी फिक्र, हम भी करेंगे उनकी चिंता, प्रयागराज में व्‍यापारियोें ने बांटे सुरक्षा किट
सिविल लाइंस में कोरोना वारियर्स को सुरक्षा किट वितरित करते व्‍यापारी।

प्रयागराज,जेएनएन। सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल ओर से कोरोना वार‍ियर्स को बचाव की क‍िट मुहैया कराई जा रही है। इसी क्रम में व्‍यापार‍ियों ने सिविल लाइंस स्‍थि‍त सुभाष चौराहे पर पुलिस कर्मियों को  वरिष्ठ पुलिस एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी और एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा के नेतृत्व में बचाव किट दि‍या। ज‍िसमें फेस शील्‍ड, एन 95 मास्क, हैंड ग्‍लब्‍स वितरण किया गया।

व्‍यापारियों की पहल का स्‍वागत

एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने कहा कि जिस तरह से सिविल लाइंस व्यापार मंडल ने पुलिस कर्मियों की सुरक्षा को ध्‍यान ध्यान रखते हुए यह प्रयास किया है। यह बहुत ही सराहनीय है। कहा कि पुल‍िसकर्मी अपने परिवार से दूर रख रह कर समाज की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल ने पुल‍िस कमर्यिों का दर्द समझा और कोबिड से बचाव के क‍िट देकर समाज में अच्छा संदेश द‍िया है।

संकट की इस घड़ी में समाज के हर तबके का रखा जाएगा ख्‍याल

सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल व महिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष अवंतिका टंडन ने समाज के हर पहलू को देखते हुए कल से अनाज वितरण का कार्यक्रम बनाया है। जहां पर लोगों को चिन्हित करने के बाद ही उन्हें अनाज वितरित किया जाएगा। इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जयसवाल, महामंत्री अमित सिंह महिला शाखा के अध्यक्ष अवंतिका टंडन व्यापार मंडल के सदस्य रजनीश पासी उर्फ राजू पासी अरविंद यादव अनिल गुप्ता आशुतोष सिंह जेएस विरदी मीडिया प्रभारी पंकज चौधरी, विकी टंडन पंकज जयसवाल स‍िव‍िल लाइंस इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह विशाल कनोजिया आ‍द‍ि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी