Hit and Run in Pratapgarh : घर लौट रहे सराफा कारोबारी की बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, अस्पताल में थमी सांस

प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से वापस लौट रहे सर्राफा व्यापारी की बाइक को बोलेरो ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सराफा व्यापारी को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान उनकी सांस थम गई।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 08:41 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 08:41 PM (IST)
Hit and Run in Pratapgarh :  घर लौट रहे सराफा कारोबारी की बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, अस्पताल में थमी सांस
संतोष कुमार सोनी (40) ने पट्टी नगर के मेन रोड पर सराफा की दुकान खोल रखी थी।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़  जिला मुख्यालय से वापस लौट रहे सर्राफा व्यापारी की बाइक को बोलेरो ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सराफा व्यापारी को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान उनकी सांस थम गई। व्यापारी के मौत से परिवार के लोग बदहवास हैं तो कारोबारियों में भी मातम छाया है।

बगल से टक्कर मारी बेकाबू बोलेरो ने

शिव प्रसाद सोनी के इकलौते पुत्र संतोष कुमार सोनी (40) ने पट्टी नगर के मेन रोड पर सराफा की दुकान खोल रखी  थी। व्यापार के सिलसिले में वह रविवार को अपने साथी हरवंश सिंह निवासी अंतपुर थाना कंधई के साथ बाइक द्वारा जिला मुख्यालय गए थे। शाम को वह बाइक पर वापस घर आ रहे थे। शाम करीब पांच बजे जैसे ही वह पट्टी प्रतापगढ़ मार्ग पर कंधई थाना क्षेत्र के पिपरी मोड़ पर पहुंचे तभी पीछे से आ रही बोलेरो ने साइड से टक्कर मार दिया। बोलेरो के धक्के से संतोष बाइक सहित सड़क पर गिर गए। उनके सिर में गंभीर चोट पहुंची। साथ मौजूद हरिवंश सिंह को भी हल्की चोटें आई। हरिवंश ने  इस घटना की सूचना संतोष के पिता शिव प्रसाद को दी तो परिवार के लोग कुछ देर में मौके पर पहुंच गए। तब तक स्थानीय लोगों ने संतोष को जिला अस्पताल भेज दिया था। वहां कुछ देर बाद उनको डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

शोक में डूबे कारोबारी

युवा व्यापारी के मौत की सूचना जब यहां नगर के व्यापारियों को मिली तो इन में शोक की लहर दौड़ गई। लोग संवेदना जताने व्यापारी के घर पहुंचे। हादसे का शिकार हुए संतोष व्यापारी के एक बेटी वंशिका (12) व बेटा अंश (7) हैं। संतोष की मौत से पत्नी नीलम और मां गेंदा देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। लोग उन्हें संभालते रहे।

chat bot
आपका साथी